नवादा : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजद उम्मीदवार दिलीप कुमार को जीत सुनिश्चित कराने में अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें। आप सभी स्नातक मतदाता हैं, प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से जीत दिलाकर लालू-तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है, इसके लिए स्नातक निर्वाचन के राजद उम्मीदवार दिलीप कुमार को जीत दिलाने की शुरुआत यहीं से करनी है। उक्त बातें पूर्व विधायक कौशल यादव ने कही। मौका था नारदीगंज में आयोजित पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार को जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक का।
पूर्व विधायक ने कहा कि 18 वर्षों तक नीरज कुमार ने प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन स्नातकों के लिए कुछ भी नहीं किया। पिछड़ों, अति पिछड़ों, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को सम्मान तक नहीं दिया। आप लोगों के वोट से जीत गए और दुख-दर्द सुनने भी कभी नहीं आए, इस बार सबक सिखा देना है। इस बार दोनों सीटें आप सबों के सहयोग से जीतेंगे, जिले का एक-एक वोट देकर यहां लीड करना है।राजद कार्यकर्ता किसी एक जाति की बात नहीं करता, सभी जाति-धर्म की बात करता है, यही पहचान लालू जी ने बनाई है। उन्होंने हमेशा गरीबों, दलितों, शोषितों, अल्पसंख्यक वर्ग के दुख में खड़े रहने का काम किया है।
पटना स्नातक क्षेत्र के राजद उम्मीदवार दिलीप कुमार ने कहा कि आप सभी स्नातक मतदाता हैं और कार्यकर्ता भी हैं, इस बार एक भी स्नातक छूटे नहीं और वोट देने से चूके नहीं। आप सभी अपने मान-सम्मान और अधिकार के लिए प्रथम वरीयता का वोट करें। उन्होंने कहा कि स्नातकों के लिए छह प्रमुख घोषणाएं की गई हैं। यहां शिक्षा से संबंधित कोई कार्य नहीं हुआ है, स्नातकों के लिए भवन तक नहीं बना है, जो चिंता का विषय है। इस बार परिवर्तन आप सभी के सहयोग से ही संभव है।
मौके पर पूर्व एमएलसी सलमान रागिब, पूर्व जिला पार्षद प्रेमा चौधरी, राजद नेता विनय यादव, जिला पार्षद देवानंद कुमार, मुखिया शशि भूषण कुमार उर्फ वेणु यादव, अर्जुन यादव, पैक्स अध्यक्ष सिधेश्वर यादव, स्नातक मतदाता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक कौशल यादव के नेतृत्व में राजद उम्मीदवार दिलीप कुमार को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप यादव व संचालन अजय यादव ने किया।मौके पर कैलाश यादव, पूर्व उप मुखिया संजय यादव, मनोज यादव, सुभाष यादव, चुनचुन कुमार, ध्रुवनारायण पासवान, अरुण टाइगर, शिवालक यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट