नवादा : बिहार विधानसभा की कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष सह विधायक मिथुन कुमार के नवादा सर्किट हाउस आगमन पर लोजपा (रा०) के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं व विकास योजनाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने जिले में कृषि के आधुनिकीकरण, किसानों को सिंचाई व उर्वरक की सुचारू व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर उद्योग धंधों को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समिति अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि और लघु उद्योगों के समन्वय से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।
ज्ञापन स्वीकार करते हुए कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी सकारात्मक सुझावों और मांगों पर राज्य सरकार व समिति के स्तर से आवश्यक पहल की जाएगी। इस दौरान सर्किट हाउस में पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट
