नवादा : प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची के अनुमोदन एवं पात्र लाभुकों के नामों पर चर्चा को लेकर सोमवार को जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौली पूर्वी की लोमस ऋषि के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ग्राम सभा का आयोजन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया। ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के पत्र एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची पर अनुमोदन प्राप्त करने के लिए ग्राम सभा बुलाई गई।
ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी, आवास सहायक एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में आवास योजना से संबंधित लाभुकों की सूची पर चर्चा की गई। साथ ही ऐसे पात्र लाभुक, जिन्हें अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उनके नामों को सूची में शामिल करने अथवा आवश्यक सुधार के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम सभा का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सूची को पारदर्शी तरीके से अनुमोदित करना है। मौके पर मुखिया संजय यादव सहित संबंधित पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट
