नवादा : पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती तेज कर दिया है। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने रात के समय गुजरने वाले वाहनों और उनमें सवार लोगों की जांच की। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान खुद सड़क पर उतरकर वाहन जांच अभियान का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली देखी और जांच के दौरान बरती जा रही सतर्कता की जानकारी ली। एसपी ने अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी। वाहनों के कागजात की जांच के साथ उनमें सवार लोगों की जानकारी ली गई। पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने मद्यनिषेध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस टीम को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। रात्रि गश्ती के दौरान शराब की तस्करी और शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया । पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर जांच को इसी अभियान का हिस्सा बनाया।
एसपी ने रात्रि गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार सक्रिय रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती और वाहन जांच को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन के अनुसार अपराध नियंत्रण और मद्यनिषेध अभियान के तहत रात्रि गश्ती तथा वाहन जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का फोकस संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, अपराध पर नियंत्रण और शराबबंदी कानून के अनुपालन पर रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट
