नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी भवन में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजीव रंजन राकेश ने की। बैठक में सरकार की ओर से सांख्यिकी स्वयंसेवकों के समायोजन को लेकर लिये गये निर्णय पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया गया। बैठक में स्वयंसेवकों ने कहा कि समायोजन को लेकर लिया गया निर्णय उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में सांख्यिकी स्वयंसेवकों से जुड़े विषयों और संगठन की आगे की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। स्वयंसेवकों ने आपसी समन्वय और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में दिनेश कुमार, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार और प्रकाश कुमार समेत संगठन से जुड़े कई सांख्यिकी स्वयंसेवक मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट