नवादा : मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने नवादा में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव अधिकारी का पुतला फूंका और विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने संबंधित मुद्दों पर उचित कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम के श्रवण कुशवाहा, पिंकी भारती,राजकुमार यादव, मो मेराज खां समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
भईया जी की रिपोर्ट