नवादा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित रंजीत कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक आरसीएम गोदाम के पास घर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया था। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
पीड़ित के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के पास आता दिखाई दिया। उसने दूसरी चाबी से बाइक का ताला तोड़ा और बाइक लेकर नहर की ओर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगायी है।
भईया जी की रिपोर्ट