नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित हो रही अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की कलई खुल गयी है। अबतक परीक्षार्थियों को छपी हुई प्रश्न पत्र के साथ कापी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग दिखाई दे रहा है। दो पन्ने की कापी तो उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन प्रश्न पत्र गायब है। प्रश्न पत्र संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के मोबाइल पर उपलब्ध करायी गयी है। ऐसे में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक असमंजस में हैं कि प्रश्न पत्र मोबाइल से डाउनलोड करा परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जाय या फिर उसे ब्लैक बोर्ड पर लिखकर परीक्षा ली जाय।
काफी पूर्व विद्यालयों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिम्मे थी। बाद में इस प्रथा को समाप्त कर शिक्षा विभाग ने कापी व प्रश्न पत्र एक साथ उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उठा ली। लेकिन इस वर्ष इस प्रथा को बंद कर सिर्फ कापी उपलब्ध करायी गयी है जबकि प्रश्न पत्र संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के मोबाइल पर उपलब्ध करायी गयी है। ऐसे में शिक्षा विभाग की करतूतों की कलई तो खुल ही गयी परिक्षार्थियों व प्रधानाध्यापकों की मुश्किलें भी बढ़ गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट