नवादा : जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की मौजूदा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ विभिन्न अभिलेख, दैनिकी, CCTNS की कार्यशैली, महिला हेल्प डेस्क एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की तथा संबंधित अनुसंधानकर्ताओं से मामलों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। थाना की कार्यप्रणाली को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और तत्परता से करने को कहा। इसके पूर्व उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। मौके पर एसडीपीओ केतन अशोक इंगोले, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट
