नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने नगर के शोभ कृषि फार्म के पास मजार-ए-शरीफ का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की घटित घटना की विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही मजार ए शरीफ पर देश- प्रदेश व जिले की अमन के लिए दुआ मांगी।
उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार दोषी के विरुद्ध जांचोपरांत कार्रवाई सुनिश्चित करने का जिला प्रशासन से अनुरोध किया। इसके साथ ही मजार ए शरीफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील जिला प्रशासन से की। जिला प्रशासन द्वारा अबतक की गयी कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए जांच प्रतिवेदन आयोग को समर्पित करने का भरोसा जिले के अल्पसंख्यकों को देते हुए शांति सौहार्द बरकरार रखते हुए जांच में प्रशासन को सहयोग करने का अनुरोध किया। मौके पर जदयू नेता नेजाम खान,नसीम भट्ट, तौकीद उर्फ टिंकू, सने खान, नबाव खान, बावी भाई, चांद खान समेत दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद थे।

भईया जी की रिपोर्ट
