नवादा : जिले की सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे स्थित नीमिया मोड़ के समीप पुलिस ने ऑल्टो कार से करीब 750 लीटर महुआ देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया। हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुरू की वाहनों की निगरानी
सीतामढ़ी थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में महुआ शराब ले जायी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नीमिया मोड़ के पास स्टेट हाइवे पर वाहनों की निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ऑल्टो कार को रोकने का प्रयास किया।
कार छोड़ धान के खेत की ओर भागा चालक
पुलिस की गतिविधि को देखते ही चालक कार को सड़क पर छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर धान के खेत की ओर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली।
कार से 750 लीटर महुआ शराब बरामद
तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में महुआ देशी शराब बरामद हुई। जांच में करीब 750 लीटर महुआ शराब की पुष्टि हुई। पुलिस ने शराब और ऑल्टो कार को जब्त कर लिया। ओन चालक की पहचान और शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट