नवादा : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत आज देश के सभी सरकारी बैंक एकदिवसीय हड़ताल पर चले गए जिसके कारण सभी सरकारी बैंक पर ताला लटक गया। विभिन्न मांगों को लेकर आज सभी सरकारी बैंक के कर्मियों ने अपना हड़ताल जारी रखा। नगर समेत जिले के सभी सरकारी बैंक बंद रहे और बैंक के मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर सभी कर्मचारियों ने अपनी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आज के इस सांकेतिक हड़ताल में बैंकों की सबसे प्रमुख मांग फाइव डे बैंकिंग रहा जो कई सालों से लंबित पड़ा हुआ है।

बैंकर शुक्रवार और शनिवार को पूर्णतया बैंक में छुट्टी की मांग कर रहे हैं जो अभी तक लंबित पड़ा हुआ है। दूसरी अहम मांग परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) की संरचना में सुधार और समीक्षा। बैंक में विभिन्न स्तर पर काम कर रहे कर्मियों को उनके कार्य के अनुसार उन्हें इंसेंटिव नहीं दिया जा रहा है। बड़े-बड़े अधिकारियों को लाखों लाख रुपया इंसेंटिव दिए जा रहे हैं मगर निम्न कर्मियों को उनके कार्य के अनुसार इंसेंटिव नहीं दिया जा रहा है जो उनकी प्रमुख मांगों में से एक है। इसकी समीक्षा जल्द से जल्द की जाए जाए।
इसके अलावा पेंशन और अन्य सेवा-संबंधी पुरानी मांगों का समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए। यह सभी मांगे पूर्व में अधिकारियों के समक्ष रखी गई थी मगर उस पर अभी तक विचार नहीं किया गया जिस कारण 11 सितंबर को पूरे देश में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी गई। बैंकरों का यह कहना है कि अगर उनकी मांग को अवीलंब नहीं सुना गया तो आने वाले दिनों में बैंक अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। जिले में आज सभी सरकारी बैंक बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियां हुई। बैंक के बंद रहने से कई कार्य भी ठप हो गए।
भईया जी की रिपोर्ट

