By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जरूरतमंद बच्चों को सिखाए जाएंगे स्वावलंबन के गुर

Swatva
Last updated: September 11, 2026 1:14 pm
By Swatva 9 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : आगामी 29 नवंबर को जिले के कादिरगंज स्थित संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में करीब 300 जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अभिनेता गगन मलिक फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इस सामाजिक अभियान में जापान की सहयोगी संस्था रियल वर्ल्ड तथा नवादा की सामाजिक संस्था बिहार सेवा संस्थान सहयोगी की भूमिका में रहेगी।

- Advertisement -

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जापान से आए रियल वर्ल्ड संस्था के सदस्यों ने अभिनेता गगन मलिक के साथ संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत अवलोकन किया। जापान से आए योसुके मोरोटा, डैडी एंड किड्स कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष जापान काओरी हत्तोरी स्वीकृत एनपीओ रियल वर्ल्ड के कार्यकारी सहायक ने आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।आयोजन का उद्देश्य महज जरूरतमंद बच्चों को एक दिन का कार्यक्रम उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और स्वावलंबन की भावना विकसित करना है।

गगन मलिक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को एनर्जी मेडिटेशन, खेल एवं फुटबॉल निर्माण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया जाएगा कि वे अपने दैनिक जीवन की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर भविष्य में अपने पैरों पर कैसे खड़े हो सकते हैं। उन्होंने भविष्य में विद्यालय खोलकर बच्चों को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेल और रचनात्मक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया है।

बच्चों को हवा रहित फुटबॉल तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके द्वारा तैयार किए गए फुटबॉल से उन्हें खेलने का अवसर भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सीखने, बनाने और फिर उसी चीज का उपयोग करने का अनुभव देना है। खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम माना जाता है।कार्यक्रम की एक खास पहल बच्चों के लिए करीब 20 मिनट का मेडिटेशन सत्र होगा। इसमें बच्चों को मानसिक एकाग्रता, सकारात्मक सोच और नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने की दिशा में प्रेरित किया जाएगा। कैंडिल मेडिटेशन के साथ स्पोर्ट्स एक्सरसाइज भी कराई जाएगी।

- Advertisement -

गगन मलिक ने कहा कि बच्चों के भीतर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का विकास भी उतना ही जरूरी है जितना शिक्षा। मेडिटेशन के माध्यम से उन्हें अपने भीतर पैदा होने वाले नकारात्मक विचारों को पहचानने और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभिनय की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के बाद सामाजिक सेवा और मानवीय सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में गगन मलिक की सक्रियता उनके व्यक्तित्व के एक अलग पक्ष को सामने लाती है। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में गगन मलिक फाउंडेशन की यह पहल इसी सोच का विस्तार मानी जा रही है।

इस पहल में जापान की सहयोगी संस्था रियल वर्ल्ड की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंच बनाने की यह पहल शिक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास है। नवादा की सामाजिक संस्था बिहार सेवा संस्थान इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहयोगी की भूमिका निभा रही है। संस्था के चेयरमैन एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सौरभ सुमन के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया जाएगा। स्थानीय संस्था की भागीदारी से जरूरतमंद बच्चों तक कार्यक्रम की पहुंच बनाने, चयनित बच्चों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा आयोजन की स्थानीय व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

शिक्षा के साथ रोजगार और कृषि की संभावनाओं पर भी नजर

गगन मलिक फाउंडेशन की यह पहल केवल एक कार्यक्रम तक सीमित रहने वाली नहीं है। आने वाले दिनों में बिहार में कृषि एवं रोजगार की संभावनाओं पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम को आगे बढ़ाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संभावनाओं को पहचानकर युवाओं और जरूरतमंद वर्गों के लिए रोजगार एवं स्वावलंबन के अवसर तलाशना है। यदि शिक्षा के साथ कौशल, रोजगार और स्थानीय संसाधनों को जोड़ने की दिशा में ठोस पहल होती है तो इसका प्रभाव बच्चों और युवाओं के भविष्य पर व्यापक रूप से पड़ सकता है। कार्यक्रम को लेकर संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रबंधन के प्रमुख बैजनाथ प्रसाद, मनीष आनंद एवं प्राचार्य कर्णमाला तथा निशु ने भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा nawada, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी स्नेहा…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार

नवादा : आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) पटना की टीम ने एक हाईप्रोफाइल…

By Swatva
बिहारी समाज

एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी

नवादा : जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली में पुलिस अधीक्षक अभिनव…

By Swatva
बिहारी समाज

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला

नवादा : नगर समेत संपूर्ण जिला गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?