यूपी समेत अन्य राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर मजबूती की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत पार्टी ने आज गुरुवार को भाजपा संगठन में विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया। इसमें नए सात अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। इसमें बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को भाजपा एसटी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं दग्गुबती पुरंदेश्वरी को भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों में बीजेपी ने अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक समूहों के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए नए नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त नियुक्यिों में हरियाणा से भाजपा के प्रमुख नेता संजय भाटिया को एससी मोर्चा का नया प्रभारी बनाया गया है। संजय भाटिया वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और भाजपा संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रभारी बैजयंत पांडा को नियुक्त किया गया है। बैजयंत पांडा ओड़िशा में भाजपा की बड़ी नेता हैं। वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद हैं। बैजयंत पांडा की ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में भी बड़ी भूमिका रही है।
अन्य नियुक्तियों में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके लाल सिंह आर्य को भाजपा किसान मोर्चा का नया प्रभारी बनाया गया है। एमपी में लाल सिंह आर्य की गिनती भाजपा के एक बेहद वरिष्ठ, अनुभवी और प्रमुख दलित नेता के रूप में होती है। वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी भी रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता सतीश पूनिया को भाजपा एसटी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव में बतौर प्रभारी उन्होंने भाजपा की जीत की हैट्रिक पूरी करवाई थी। पूनिया अभी राज्यसभा सांसद हैं और अब उन्हें एसटी मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा के एक प्रमुख आदिवासी नेता है। गजेंद्र पटेल वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
