अरवल- सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुषमा कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बाल मुकुंद, प्रखंड प्रमुख कुंती देवी के साथ प्रखंड कार्यालय में मुलाकात कर अरवल प्रखंड के सभी पंचायत में विकास कार्य को गति देने का आग्रह किया एवं कई पंचायत के जन समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर अरवल प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख भास्कर कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लोहिया स्वच्छता अभियान को सुचारू रूप से पंचायतों में नियमित चलाने का आग्रह किया पंचायत में सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने का आग्रह किया स्ट्रीट लाइट जो कि कई जगहों पर लगा है तकनीकी खराबी के कारण जलता नहीं है।
उसे ठीक कराने एवं कई जगहों पर नए लगाने का भी आग्रह किया पंचायत में शिविर लगाकर जनसमस्याओं का निष्पादन करने की बात कही प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था एवं विकलांगता, विधवा पेंशन, राशन कार्ड गांवों में नाला नली का नव निर्माण एवं सफाई जैसे कार्यों में और गति लाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की सभी कार्य सुचारू रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। जहां भी कोई कार्य की शिकायत या समस्या आ रही है। उसे शीघ्र समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पूरी गंभीरता से विकास कार्य जनहित में किया जा रहा है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट