नवादा : जिले में पत्थर भूखंडों की नीलामी के दूसरे चरण में 07 सितम्बर को 02 और पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती करायी गयी। सदर प्रखंड की भदोखरा के सी व डी ब्लॉक की ई-निविदा से बंदोबस्ती करायी गयी।
उच्चतम बोली लगाने वाले संवेदक के नाम दोनों पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती की गयी। ब्लॉक सी की बंदोबस्ती सुरक्षित जमा राशि से 50 फीसदी अधिक दर 25.60 करोड़ रुपये में ईएसएम प्राइवेट लिमिटेड के नाम की गयी। एक वर्ष के लिए इसकी सुरक्षित जमा राशि 17.08 करोड़ थी। वहीं ब्लॉक डी की बंदोबस्ती 10 फीसदी अधिक दर पर 28.82 करोड़ रुपये में सीगल प्राइवेट लिमिटेड के नाम की गयी। एक वर्ष के लिए इसकी सुरक्षित जमा राशि 26.2 करोड़ थी।
इससे पूर्व 03 सितम्बर को भदोखरा के 02 पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती 10 फीसदी अधिक दर पर की गयी थी। ब्लॉक ए की बंदोबस्ती एक साल की सुरक्षित जमा राशि 09 करोड़ 33 लाख 62 हजार 500 व ब्लॉक बी की बंदोबस्ती 12 करोड़ 96 लाख 48 हजार 750 रुपये में की गयी थी। 05 वर्षों के लिए की गयी है बंदोबस्ती खनन विभाग के मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) पोर्टल के माध्यम से पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती 05 वर्षों के लिए करायी जा रही है।
प्रति वर्ष सुरक्षित जमा राशि में 20 फीसदी की वृद्धि अनिवार्य होगी। कुल 08 पत्थर भूखंडों की नीलामी जिले में निर्धारित है। अगली नीलामी 10 सितम्बर को भदोखरा के ई व एफ ब्लॉक तथा 12 सितम्बर को भदोखरा के जी ब्लॉक व गोविन्दपुर निर्धारित है। अगली नीलामी 10 सितम्बर को भदोखरा के ई व एफ ब्लॉक तथा 12 सितम्बर को भदोखरा के जी ब्लॉक व गोविन्दपुर के पहरैठा की निर्धारित है।
भईया जी की रिपोर्ट