नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत शराब पीकर हंगामा कर रहे दो व गैर-जमानतीय चार कुल छह को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय में भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में पिंटू साव पिता किशोरी साह, ग्राम अकबरपुर 2. महेश चौधरी पिता श्यामलाल चौधरी, ग्राम अकबरपुर हाट पर 3. राजो राम पिता रामधनी राम व अरविंद चौधरी पिता मनोज चौधरी को गैरजमानतीय वारंट के तहत घर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर नशे की हालत में हंगामा कर रहे दिनेश दास व विनोद दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने वैसे लोगों से जिनके विरुद्ध न्यायालय ने गैर जमानतीय वारंट निर्गत कर रखा है स्वेच्छा से न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया है ताकि पुलिसिया कार्रवाई से बच सकें। इसके साथ ही शराब पीकर हंगामा मचाने वालों के सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस हमेशा उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही फलत: वे खुद नशापान करना छोड़ दें बर्ना कार्रवाई तय है।
भईया जी की रिपोर्ट

