नवादा : जिले के गोविन्दपुर थाना कांड संख्या 135/26 में एक नया मोड़ आया है। हत्याकांड के सूचक के भाई अभिषेक कुमार ने आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर मुख्य आरोपी पर गंभीर आरोप लगाया है। आवेदक अभिषेक कुमार, पिता स्व. सुरेन्द्र कुमार निराला, ग्राम जफरा, थाना गोविन्दपुर के निवासी हैं। आवेदन के अनुसार उनके पिता की हत्या 21-05-2026 को राकेश कुमार उर्फ राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा एवं अन्य के द्वारा कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपी प्रदीप कुमार और अल्टादेव यादव जेल में हैं, जबकि मुख्य आरोपी राकेश कुमार, विकास कुमार और धर्मेन्द्र कुमार फरार हैं, जिनके खिलाफ धारा 82-83 की कार्रवाई भी हो चुकी है।
अभिषेक कुमार का आरोप है कि फरार चल रहा मुख्य आरोपी राकेश कुमार की पत्नी ने अपने ही बच्चे को छिपाकर कौआकोल थाने में अपहरण का झूठा केस दर्ज कराया है। झूठे केस में अभिषेक कुमार को फंसाने की साजिश रची जा रही है। आवेदक के अनुसार कौआकोल पुलिस जांच के लिए उनके घर आई थी, जबकि बच्चा भलुआ ग्राम के पास सकुशल मिल गया था।
बावजूद कौआकोल थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें बार-बार थाने पर बुलाने का दबाव बनाया जा रहा है। अभिषेक ने आवेदन में आशंका जताई है कि थानाध्यक्ष आरोपियों के साथ मिलकर उन्हें झूठे केस में फंसा सकते हैं। इस संबंध में अभिषेक कुमार ने एसपी से मामले की पुष्टि कौआकोल थानाध्यक्ष से कर, स्वयं के स्तर से जांच करने और आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। आवेदन पर R-5348/PD दिनांक 02/09/26 की मुहर लगी है और इसे SDPO पकरीबरावां को अग्रसारित किया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट