नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन का पश्चिम बंगाल राज्य के वर्दवान पहुंचने पर मअल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वे अपने निजी यात्रा पर आंध्रप्रदेश गयी थी जहां से कोलकाता के रास्ते वापस लौट रही थी। उनके कोलकाता में होने की सूचना मिलते ही वर्दवान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इसी रास्ते से वापसी का अनुरोध किया था। अपने लोगों के अनुरोध को टालना उचित नहीं समझा तथा रविवार को वर्दवान अतिथि गृह पहुंच गयी।
उनके अतिथि गृह पहुंचते ही वहां मौजूद हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अपने उद्गार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार एक अनजान महिला का आपने सम्मान दिया वह मेरे लिए यादगार बन गया है। इसे मैं अपने दिल में संयो कर रखुंगी। उन्होंने यहां तक पहुंचाने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा जदयू में ही संभव है। एक साधारण कार्यकर्ता को जो सम्मान नीतीश कुमार ने दिया उससे यह साबित हुआ कि जदयू के दिल में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कितना दर्द है।
उन्होंने वर्दवान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से भविष्य में सारा मतभेद भुलाकर जदयू का समर्थन देने का अनुरोध किया। वर्दवान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के अनुरोध पर उन्होंने सोमवार को अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यालय में छात्र-छात्राओं को संबोधित करने व अपने अनुभवों को साझा करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
इस प्रकार जिले के अल्पसंख्यक समुदाय की ये पहली ऐसी महिला बन गयी है जिन्हें प्रदेश तो प्रदेश दूसरे राज्यों में भी सम्मान मिल रहा है। इसका श्रेय वह अपने मरहूम माता -पिता को देती है जिन्होंने गरीबी व मुफलिसी में भी उन्हें न केवल संस्कार दिया बल्कि गरीबों व बेसहारा लोगों को मदद करने का पाठ पढ़ाया जिसका अनुसरण वे आज भी कर रही हैं।
भईया जी की रिपोर्ट