By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

MLC चुनाव में पार्टी कैंडिडेट नीरज कुमार का साथ नहीं देंगे अनंत सिंह, JDU में खलबली

Amit Dubey
Last updated: September 4, 2026 3:33 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
4 Min Read
अनंत सिंह, MLC, चुनाव, नीरज कुमार, नो सपोर्ट, JDU, खलबली
SHARE

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने JDU से अलग लाइन ले ली है। बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने JDU कैंडिडेट नीरज कुमार का एमएलसी चुनाव में समर्थन करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें 8 सीटों में 4 स्नातक निर्वाचन और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें हैं। इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी लाइन से अलग जाकर डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने जेडीयू के नीरज कुमार को समर्थन देने से साफ इनकार करते हुए कहा कि जो उनके साथ है वह उसके साथ हैं। लेकिन जो उनके खिलाफ है, वह भी उसके खिलाफ हैं। इसके साथ ही अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी की जगह डॉक्टर अनुज सिंह का समर्थन करने का ऐलान कर दिया।

Contents
पार्टी से ले ली अलग लाइन, अनुज सिंह को करेंगे सपोर्टनीरज कुमार से नहीं मिला कोई सहयोग, फिर समर्थन क्यों?
- Advertisement -

पार्टी से ले ली अलग लाइन, अनुज सिंह को करेंगे सपोर्ट

अनंत सिंह की इस घोषणा के बाद न सिर्फ मोकामा और बाढ़, बल्कि बिहार के सियासी गलियारों में भी खलबली मच गई है। विधायक अनंत सिंह के इस तरह खुलाआम आगामी एमएलसी चुनाव के मद्देनजर अपना रुख स्पष्ट करने से JDU में भी तूफान उठ खड़ा हुआ है। अनंत सिंह ने दो टूक शब्दों में यह साफ कर दिया कि इस बार के चुनाव में वह मौजूदा जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का साथ नहीं देंगे, बल्कि उनका पूरा समर्थन अनुज सिंह के साथ रहेगा। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत का भी खुलकर दावा किया और कहा कि जो भी व्यक्ति उनके साथ खड़ा रहेगा, वह भी उसका पूरी तरह साथ देंगे। उनके समर्थक अनुज सिंह ने उनका हर तरह से साथ दिया है। इसलिए वे भी उनको हर मुमकिन स्तर पर समर्थन प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुल 26 विधानसभा क्षेत्रों में उनके समर्थक पूरी मजबूती के साथ अनुज सिंह के पक्ष में खड़े नजर आएंगे।

नीरज कुमार से नहीं मिला कोई सहयोग, फिर समर्थन क्यों?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एमएलसी चुनाव से पहले अनंत सिंह का यह बयान बेहद अहम है क्योंकि मोकामा और बाढ़ के पूरे इलाके में अनंत सिंह का खासा राजनीतिक दबदबा और प्रभाव माना जाता है। ऐसे में किसी खास उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने आना चुनावी समीकरणों को पूरी तरह प्रभावित कर सकता है। उनके इस कदम को सीधे तौर पर मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ एक कड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। बता दें कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इन सभी आठ सीटों पर वर्तमान में काबिज विधान पार्षदों का कार्यकाल आगामी 16 नवंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है। इन आठ सीटों में चार सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की और चार सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। चुनाव आयोग द्वारा इन चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

 

- Advertisement -
TAGGED: JDU, mlc, अनंत सिंह, खलबली, चुनाव, नीरज कुमार, नो सपोर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हत्याकांड के दो‌ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक के‌ घर में छापामारी कर जब्त‌ किया कई दस्तावेज
बिहारी समाज
जहरीली शराब से चार मौतों पर पूर्व मुखिया पति रंजीत कुमार ‘टिल्लू’ ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी ने मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर जोर
बिहारी समाज
अलर्ट, बारिश, मौसम, पटना, 24 जिले, झमाझम, वज्रपात
पटना समेत 24 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, वज्रपात से बचने की सलाह
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हत्याकांड के दो‌ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक के‌ घर में छापामारी कर जब्त‌ किया कई दस्तावेज
बिहारी समाज
जहरीली शराब से चार मौतों पर पूर्व मुखिया पति रंजीत कुमार ‘टिल्लू’ ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी ने मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर जोर
बिहारी समाज
अलर्ट, बारिश, मौसम, पटना, 24 जिले, झमाझम, वज्रपात
पटना समेत 24 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, वज्रपात से बचने की सलाह
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

हत्याकांड के दो‌ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक के‌ घर में छापामारी कर जब्त‌ किया कई दस्तावेज

नवादा‌‌ : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के पाँचूगढ़ गोलीकांड में पुलिस…

By Swatva
बिहारी समाज

जहरीली शराब से चार मौतों पर पूर्व मुखिया पति रंजीत कुमार ‘टिल्लू’ ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

पटना/बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना पश्चिमी पंचायत स्थित सैदपुर टोला में कथित…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला पदाधिकारी ने मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर जोर

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश द्वारा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत…

By Swatva
अलर्ट, बारिश, मौसम, पटना, 24 जिले, झमाझम, वज्रपात
बिहारी समाज

पटना समेत 24 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, वज्रपात से बचने की सलाह

बाढ़ की मुसीबत के बीच मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?