By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पटना में पानी घुसने का खतरा, DM ने शहर सुरक्षा दीवार के सभी गेट बंद कराए

Amit Dubey
Last updated: September 4, 2026 1:18 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
4 Min Read
पटना, गंगा, पानी, खतरा, DM, सुरक्षा दीवार, सभी गेट, बंद
SHARE

बिहार में गंगा समेत राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं जिससे राजधानी पटना समेत कई जिलों की ग्रामीण और शहरी आबाद पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पटना में गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से दो मीटर से ऊपर बह रही है। पटना शहर के निचले इलाके में पानी घुसने लगा है और बिंदटोली इलाके में 15 परिवारों को घर छोड़ना पड़ा है। पटना शहर में गंगा का पानी प्रवेश न करे, इसके लिए डीएम ने गंगा सुरक्षा दीवार के सभी गेटों को बंद करने का आदेश जारी किया है तथा अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही पीएचईडी विभाग में छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। गंगा के अलावा दक्षिण बिहार की नदियों में उफान के चलते पटना के शहरी और ग्रामीण इलकों में बाढ़ की स्थिति विकराल बन गई है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है। दानापुर, धनरुआ, मोकामा, बख्तियारपुर के कई कच्चे मकान नदी में समा गए हैं। इसबीच खबर है कि मुख्यमंत्री ने आज फिर एरियल सर्वे का निर्णय लिया है।

Contents
अलर्ट मोड में प्रशासन, छुट्टियां हुईं रद13 जिले चपेट में, नदियां उफान पर
- Advertisement -

अलर्ट मोड में प्रशासन, छुट्टियां हुईं रद

जानकारी के अनुसार जलस्तर बढ़ने से पटना, मुंगेर और भागलपुर में गंगा किनारे के कई घाट पहले ही डूब चुके हैं। सबसे बड़ा खतरा पटना के गांधी घाट पर है। इसके साथ ही मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। वहां गंगा का पानी खतरे का निशान पार कर गया है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। बढ़ते जलस्तर के हालात को देखते हुए पटना डीएम कुंदन कुमार ने एसएसपी और नगर आयुक्त के साथ कई इलाकों का निरीक्षण किया। दीघा घाट, बिंद टोली, एलसीटी घाट और गोसाई टोला का जायजा लिया गया। पटना टाउन प्रोटेक्शन वॉल के 108 रास्तों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। 13 स्लुईस गेट के लीकेज को भी बंद कराया गया है और ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को सक्रिय रखने को कहा गया है।

13 जिले चपेट में, नदियां उफान पर

गंगा के अलावा सोन, पुनपुन, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा भी उफान पर हैं। राज्य के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इधर बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर केंद्र और राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे से लौटते ही बिहार के मुख्यमंत्री से बात की है। बेगूसराय के मटिहानी में गंगा का पानी 17 सरकारी विद्यालयों तक पहुंचने से पठन-पाठन प्रभावित हुआ है और शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में टैग किया गया है। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से जेपी गंगा पथ के किनारे बसे बिंद गांव में पानी घुस गया है। लोग घर छोड़कर जेपी गंगा पथ पर शरण ले रहे हैं। शहर के दूसरे इलाकों का भी बुरा हाल है।

TAGGED: DM, खतरा, गंगा, पटना, पानी, बंद, सभी गेट, सुरक्षा दीवार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

खगड़िया, डबल मर्डर, चाचा-भतीजा
खगड़िया में चाचा-भतीजा की चाकू से गोदकर हत्या, डबल मर्डर के बाद तनाव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बेंगलुरु, झिझिया, नृत्य, बिहार, महोत्सव, CM सम्राट, आगाज
बेंगलुरु में ‘झिझिया’ नृत्य ने मोहा सबका मन, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का आगाज
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट संस्कृति
निगरानी, इंजीनियर, घूस, 1 लाख, छापेमारी, अकूत दौलत, खुलासा
निगरानी ने कार्यपालक अभियंता 1 रुपए घूस लेते दबोचा, अकूत दौलत का खुलासा
अपराध बिहारी समाज
225 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खगड़िया, डबल मर्डर, चाचा-भतीजा
खगड़िया में चाचा-भतीजा की चाकू से गोदकर हत्या, डबल मर्डर के बाद तनाव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बेंगलुरु, झिझिया, नृत्य, बिहार, महोत्सव, CM सम्राट, आगाज
बेंगलुरु में ‘झिझिया’ नृत्य ने मोहा सबका मन, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का आगाज
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट संस्कृति
निगरानी, इंजीनियर, घूस, 1 लाख, छापेमारी, अकूत दौलत, खुलासा
निगरानी ने कार्यपालक अभियंता 1 रुपए घूस लेते दबोचा, अकूत दौलत का खुलासा
अपराध बिहारी समाज
225 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खगड़िया, डबल मर्डर, चाचा-भतीजा
अपराध

खगड़िया में चाचा-भतीजा की चाकू से गोदकर हत्या, डबल मर्डर के बाद तनाव

खगड़िया में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात में चाचा और भतीजे को…

By Amit Dubey
बेंगलुरु, झिझिया, नृत्य, बिहार, महोत्सव, CM सम्राट, आगाज
देश-विदेश

बेंगलुरु में ‘झिझिया’ नृत्य ने मोहा सबका मन, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का आगाज

बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में बीती शाम 4…

By Amit Dubey
निगरानी, इंजीनियर, घूस, 1 लाख, छापेमारी, अकूत दौलत, खुलासा
अपराध

निगरानी ने कार्यपालक अभियंता 1 रुपए घूस लेते दबोचा, अकूत दौलत का खुलासा

निगरानी की टीम ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

225 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक बरामद, तस्कर फरार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?