नवादा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत दर्ज किए गए एससी एसटी एक्ट के मुकदमे के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला । आक्रोश मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर में मुख्य मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक तक गया जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है।
राहुल गांधी लगातार देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीब सवर्ण और गरीबों के हक की आवाज उठा रहे हैं उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से घबराकर भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। झूठे मुकदमे दर्ज कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।अनुसूचित जाति के उमाशंकर रजक ने कहा कि एससी एसटी कानून का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी हमेशा से शोषितों और वंचितों के अधिकारों के सबसे बड़े रक्षक रहे हैं और उनके खिलाफ ऐसा मुकदमा हास्यास्पद है।अनुसूचित जाति जनजाति के कमलेश पासवान ने कहा कि यह जो झूठा मुकदमा दर्ज हुआ है वह राहुल गांधी जी का मेडल है।
झूठे मुकदमे दर्द करने वाली आरएसएस बीजेपी सरकार को पूरा दलित समाज जवाब देगा। कांग्रेस पार्टी डरने वालों में नहीं लड़ने वालों में है। राहुल -प्रियंका बीग्रेड सेना के प्रदेश सचिव संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को उत्तराखंड में हल्द्वानी में आहूत कार्यक्रम स्थल पर भाजपा और आरएसएस के दलित विरोधी मानसिकताओं के लोगों द्वारा शुद्धिकरण कराए जाने पर शोक व्यक्त किया और कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग भेदभाव और छुआछूत बढ़ाने का काम कर रही है। यह अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है।
विरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रजनीकांत दीक्षित, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, गरीबन मुखिया, छोटेलाल यादव, हिसुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार, इंटक के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अनुसूचित जाति जनजाति के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, भारत यात्री नवीन पासवान, सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, रामाशीष कुमार, रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राजवंशी, नवादा प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म सिंह, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार। रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णा चौधरी, अनु सिंह, शिव शंकर, सेवा दल के सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट