By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पटना में पुनपुन नदी का रिंग बांध टूटा, बिहार पर नदियों की बाढ़ का चौतरफा दबाव

Amit Dubey
Last updated: September 3, 2026 3:35 pm
By Amit Dubey 17 Views
Share
4 Min Read
पुनपुन, रिंग बांध, टूटा, बिहार, बाढ़, चौतरफा, दबाव
SHARE

बिहार के कई जिलों में नदियों की तबाही लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। एक तरफ पटना के निकट पुनपुन नदी का रिंग बांध टूट गया है, वहीं रोहतास, कैमूर, खगड़िया से लेकर पटना, मुंगेर और भागलपुर में बाढ़ और नदी कटाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पटना में पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब ढाई मीटर ऊपर बह रहा है। नदी के उफान पर होने के कारण इसका रिंग बांध टूट गया है और पानी अब तेजी से मुख्य सुरक्षा बांध की तरफ बढ़ रहा है। एक पुराने पुल के पास साइड से पानी का तेज दबाव बनने के कारण यह कटाव हुआ। दूसरी तरफ सोन नदी में मप्र के बाणसागर बांध से छोड़े गए पानी के कारण बिहार में खतरा बढ़ गया है। इंद्रपुरी बैराज के 69 गेट खोलने पड़े जिससे रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद और पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

- Advertisement -

पटना में पुनपुन नदी का रिंग बांध टूटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और मुख्य सुरक्षा बांध को बचाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मजदूर रेत की बोरियां डालकर बांध को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इधर पटना में गंगा नदी कई स्थानों पर सड़कों तक पहुंच गई है। सोन नदी उफान पर है, जबकि नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का रूप उग्र बना हुआ है। हिमनद पिघलने और बारिश के चलते गंडक नदी का जलस्तर भी कम नहीं हो रहा है। इसके अलावा बूढ़ी गंडक, बागमती, घाघरा और पुनपुन नदियां भी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं। सोन नदी का बढ़ा जलस्तर सिर्फ रोहतास तक सीमित नहीं है। भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, पटना और सोन के किनारे बसे दियारा इलाकों पर भी इसका असर पड़ रहा है। रिपोर्टों के अनुसार मनेर क्षेत्र में सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है।

बाढ़ विशेषज्ञों और सरकारी आंकड़ों के अनुसार बिहार इस समय एक साथ कई जल स्रोतों के दबाव का सामना कर रहा है। एक तरफ नेपाल में भारी बारिश और ग्लेशियल झीलों से पानी आने का असर गंडक और कोसी पर दिख रहा है, दूसरी तरफ गंगा का जलस्तर भी कई स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर है। अब बाणसागर से छोड़ा गया पानी सोन नदी में अतिरिक्त दबाव पैदा कर रहा है। यही वजह है कि राज्य के कई जिलों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है और जल संसाधन विभाग चौबीसों घंटे निगरानी कर रहा है। पश्चिम चंपारण में गंडक नदी का कटाव गांवों को निगलने पर आमादा है तो कैमूर में कर्मनाशा नदी के उफान ने उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच संपर्क प्रभावित कर दिया है। खगड़िया में गंगा, गंडक और बागमती का बढ़ता जलस्तर बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ा रहा है। वहीं रोहतास जिले में बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने के बाद लोगों को घर छोड़ना पड़ रहा है।

TAGGED: चौतरफा, टूटा, दबाव, पुनपुन, बाढ़, बिहार, रिंग बांध
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

225 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज
युवक की हत्या से सनसनी, परिजनों से मिलने पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रत्याशी
बिहारी समाज
हिसुआ के पांचूगढ़ में युवक हत्याकांड में हाईटेक जांच, FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाया साक्ष्य
अपराध बिहारी समाज
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने डीडीसी से भेंटकर दी शुभकामनाएं
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

225 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज
युवक की हत्या से सनसनी, परिजनों से मिलने पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रत्याशी
बिहारी समाज
हिसुआ के पांचूगढ़ में युवक हत्याकांड में हाईटेक जांच, FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाया साक्ष्य
अपराध बिहारी समाज
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने डीडीसी से भेंटकर दी शुभकामनाएं
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

225 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक बरामद, तस्कर फरार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

युवक की हत्या से सनसनी, परिजनों से मिलने पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रत्याशी

नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के पांचू गढ़ निवासी…

By Swatva
अपराध

हिसुआ के पांचूगढ़ में युवक हत्याकांड में हाईटेक जांच, FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाया साक्ष्य

-आईजी ने गठित किया एसआईटी नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद…

By Swatva
बिहारी समाज

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने डीडीसी से भेंटकर दी शुभकामनाएं

नवादा : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला शाखा का प्रतिनिधिमंडल ने उप…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?