By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

फरक्का समझौते पर बिहार को विदेश मंत्री का बड़ा भरोसा, जानें संजय झा को पत्र में क्या कहा?

Amit Dubey
Last updated: September 3, 2026 11:22 am
By Amit Dubey 3 Views
Share
4 Min Read
फरक्का, जलसंधि, जयशंकर, बिहार, आश्वासन, संजय झा
SHARE

भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि को लेकर हमारे विदेश मंत्री ने कहा है कि इस संधि में बिहार की जरुरतों और हितों का ख्याल रखा जाएगा। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को भरोसा दिया कि संधि पर कोई भी निर्णय लेते समय बिहार की पेयजल और औद्योगिक जल जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध में विदेश मंत्री ने एक पत्र लिखकर संजय झा को यह आश्वासन दिया। विदित हो कि जदयू के सांसद संजय झा ने 6 अगस्त को राज्यसभा में विशेष उल्लेख के तहत बिहार के हित में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने फरक्का जल संधि का नवीनीकरण नहीं करने और बिहार के हितों का खयाल रखने का अनुरोध किया था। विदेश मंत्री ने 28 अगस्त 2026 को भेजे अपने पत्र में संजय झा द्वारा राज्यसभा में 6 अगस्त को विशेष उल्लेख के तहत उठाए गए मुद्दे का विस्तार से जवाब दिया। संजय झा ने फरक्का जल संधि के नवीनीकरण को लेकर बिहार के जल हितों की रक्षा करने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखी थी।

- Advertisement -

विदेश मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि गंगा जल संधि से जुड़ी संजय झा की चिंताओं को भारत सरकार समझती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 और 2024 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से संबंधित पक्षों की भागीदारी के साथ अंतर-मंत्रालयी विमर्श आयोजित किए गए थे। इन बैठकों का उद्देश्य संधि के क्रियान्वयन और इसके भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा करना था। विदेश मंत्री के अनुसार, इन चर्चाओं में बिहार सरकार के अधिकृत प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया था। राज्यसभा में संजय झा ने सरकार से यह कहा था कि बिहार केंद्र से कोई विशेष रियायत नहीं मांग रहा है, बल्कि राज्य अपने वैज्ञानिक आकलन के आधार पर अपना वाजिब हक चाहता है। उन्होंने कहा कि बिहार के जल हितों को ध्यान में रखना जरूरी है, ताकि आने वाले वर्षों में राज्य की आबादी को पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक उपयोग के लिए पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

विदेश मंत्री के पत्र के मुताबिक बिहार सरकार के अधिकृत प्रतिनिधि ने 22 अगस्त 2023, 30 अक्टूबर 2023, 15 मार्च 2024 और 31 मई 2024 को हुई संबंधित बैठकों में भाग लिया था। इन बैठकों में सभी संबंधित पक्षों के दृष्टिकोण पर चर्चा की गई। खास तौर पर बिहार की पेयजल और औद्योगिक जल संबंधी जरूरतों को भी गंभीरता से विचार में शामिल किया गया। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। इधर
विदेश मंत्री के आश्वासन पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय कुमार झा ने इसे बिहार के लोगों के लिए उम्मीद जगाने वाला सकारात्मक जवाब बताया। उन्होंने विदेश मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिहार के हितों को लेकर केंद्र सरकार से न्यायोचित फैसले की उम्मीद है। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल से ही नीतीश कुमार फरक्का बराज से गंगा को हो रहे नुकसान और बिहार को नदी जल में न्यायसंगत हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते रहे हैं।

TAGGED: आश्वासन, जयशंकर, जलसंधि, फरक्का, बिहार, संजय झा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
बिहारी समाज
रेप, स्कूल, 2 शिक्षक, बक्सर, 12 बच्चियां, वीडियो, वायरल
बक्सर के सरकारी स्कूल में शिक्षक बने हैवान, 12 बच्चियों का रेप कर बनाया वीडियो
अपराध बिहारी समाज शिक्षा
कक्षा से आकाशवाणी तक: PWC जनसंचार की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
शिक्षा
हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”
देश-विदेश शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
बिहारी समाज
रेप, स्कूल, 2 शिक्षक, बक्सर, 12 बच्चियां, वीडियो, वायरल
बक्सर के सरकारी स्कूल में शिक्षक बने हैवान, 12 बच्चियों का रेप कर बनाया वीडियो
अपराध बिहारी समाज शिक्षा
कक्षा से आकाशवाणी तक: PWC जनसंचार की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
शिक्षा
हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”
देश-विदेश शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में…

By Swatva
रेप, स्कूल, 2 शिक्षक, बक्सर, 12 बच्चियां, वीडियो, वायरल
अपराध

बक्सर के सरकारी स्कूल में शिक्षक बने हैवान, 12 बच्चियों का रेप कर बनाया वीडियो

बक्सर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक…

By Amit Dubey
देश-विदेश

हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इर्विन महाविद्यालय में दिनांक मंगलवार को…

By Swatva Desk
बिहारी समाज

चिराग पासवान को मिली धमकी तो साथ आये अशोक चौधरी

Patna : आरक्षण की वकालत करने के बाद दलित नेता रामविलास पासवान…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?