By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

गंगा में उफान के बाद पटना सिटी में हाई अलर्ट, कई घाट मार्गों पर परिचालन रोका गया

Amit Dubey
Last updated: September 2, 2026 2:09 pm
By Amit Dubey 4 Views
Share
4 Min Read
गंगा, उफान, पटना सिटी, हाई अलर्ट, घाट मार्ग, परिचालन, रोका
SHARE

बिहार में मनेर से लेकर भागलपुर तक गंगा में तेज उफान के बाद पटना सिटी, मुंगेर और अन्य जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पटना के मनेर, गांधी घाट और हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है, जबकि पटना सिटी के भद्र घाट, महावीर घाट मार्ग गंगा की पानी में डूब गए हैं जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर इन घाटों पर वाहनों और लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके अलावा मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर बाढ़ के खतरे की आशंका बढ़ा दी है। यहां नदी का पानी खतरे के निशान से चंद मिली मीटर नीचे ही है। यहां दियारा और निचले इलाकों में पानी फैलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। सबसे ज्यादा असर बरियारपुर प्रखंड के इलाकों में देखने को मिल रहा है।

Contents
मनेर से हथीदह तक खतरे के निशान से ऊपरकहां-कहां उफान पर बह रही गंगा नदी ?
- Advertisement -

मनेर से हथीदह तक खतरे के निशान से ऊपर

जबकि मनेर, मोकामा और लखीसराय में गंगा से सटे इलाकों में पानी फैलने की सूचना है। इधर पटना सिटी में गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए भद्र घाट, महावीर घाट होते हुए कंगन घाट मार्ग पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है।
बताया जाता है कि पटना के अशोक राजपथ और गायघाट की ओर से इन घाटों के मार्ग में वाहनों और लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं फतुहा क्षेत्र के कच्ची दरगाह से राघोपुर आने जाने के लिए भी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कहां-कहां उफान पर बह रही गंगा नदी ?

बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग की ओर से 2 सितंबर 2026 को सुबह छह बजे जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार गंगा का पानी कई स्थानों पर बढ़ रहा है, जबकि कुछ जगहों पर घटने की स्थिति बनी हुई है। पटना के दीघा घाट में गंगा का जलस्तर 50.44 मीटर, गांधी घाट में 49.40 मीटर और हाथीदह में 42.24 मीटर दर्ज किया गया है। बक्सर में 59.98 मीटर, मनेर में 52.15 मीटर, मुंगेर में 38.50 मीटर और प्रयागराज में 82.03 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। वहीं पुनपुन नदी के श्रीपालपुर में 52.14 मीटर और अरवल में 66.48 मीटर पानी दर्ज हुआ। पटना के मनेर, गांधी घाट और हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पटना शहरी सुरक्षा दीवार समेत विभिन्न तटबंधों और सुरक्षा संरचनाओं की स्थिति पर भी नजर बनाए रखने की जानकारी दी है। पटना शहरी सुरक्षा दीवार के अलग-अलग हिस्सों, दानापुर वितरणी तटबंध, दवा नाला दायां तटबंध और उसरी नाला के दाएं-बाएं तटबंधों की निगरानी की जा रही है।

 

- Advertisement -
TAGGED: उफान, गंगा, घाट मार्ग, पटना सिटी, परिचालन, रोका, हाई अलर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

फरक्का, जलसंधि, जयशंकर, बिहार, आश्वासन, संजय झा
फरक्का समझौते पर बिहार को विदेश मंत्री का बड़ा भरोसा, जानें संजय झा को पत्र में क्या कहा?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
कक्षा से आकाशवाणी तक: PWC जनसंचार की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
शिक्षा
हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”
देश-विदेश शिक्षा
चिराग पासवान को मिली धमकी तो साथ आये अशोक चौधरी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

फरक्का, जलसंधि, जयशंकर, बिहार, आश्वासन, संजय झा
फरक्का समझौते पर बिहार को विदेश मंत्री का बड़ा भरोसा, जानें संजय झा को पत्र में क्या कहा?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
कक्षा से आकाशवाणी तक: PWC जनसंचार की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
शिक्षा
हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”
देश-विदेश शिक्षा
चिराग पासवान को मिली धमकी तो साथ आये अशोक चौधरी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
फरक्का, जलसंधि, जयशंकर, बिहार, आश्वासन, संजय झा
देश-विदेश

फरक्का समझौते पर बिहार को विदेश मंत्री का बड़ा भरोसा, जानें संजय झा को पत्र में क्या कहा?

भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि को लेकर हमारे विदेश मंत्री ने कहा है…

By Amit Dubey
देश-विदेश

हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इर्विन महाविद्यालय में दिनांक मंगलवार को…

By Swatva Desk
बिहारी समाज

चिराग पासवान को मिली धमकी तो साथ आये अशोक चौधरी

Patna : आरक्षण की वकालत करने के बाद दलित नेता रामविलास पासवान…

By Swatva
स्वास्थ्य, जांच, घर बैठे, बिहार, सभी जिला, रथ, रवाना
बिहारी समाज

बिहार के सभी जिलों में अब घर बैठे लोगों की होगी हेल्थ जांच, 6 करोड़ लोगों को फायदा

बिहार में अब घर बैठे ही लोगों को बीमारियों की जांच होगी।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?