By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सकरी नदी का कहर, काम के लिए मजदूरों को करना पड़ता है घंटों इंतजार

Swatva
Last updated: September 1, 2026 4:10 pm
By Swatva 7 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के गोविंदपुर में भादो व पूर्वा नक्षत्र की शुरुआत के साथ ही सकरी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के उस पार बसे गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार व सोमवार को हुई बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों से आया पानी सकरी नदी में पहुंच गया, जिससे नदी अचानक उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण नदी पार करना मुश्किल हो गया है। रोजी-रोजगार की तलाश में कई मजदूर काफी देर तक नदी किनारे खड़े रहे, लेकिन पानी का बहाव कम नहीं हुआ तो उन्हें निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा। सकरी नदी के दूसरी ओर महावरा, सरकंडा, पिपरा, देल्हुआ और शेखोपुर गांव बसा है।

- Advertisement -

सावन के महीने में नदी का जलस्तर सामान्य रहने के कारण इन गांवों के लोगों का गोविंदपुर बाजार और प्रखंड मुख्यालय से संपर्क बना हुआ था। लेकिन भादो में अचानक पानी बढ़ने के बाद अब लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। महावरा गांव निवासी साबिर खान, फरीद खान और बबलू मियां राजमिस्त्री का काम करते हैं। गांव के कई अन्य लोग भी राजमिस्त्री और दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनका काम और रोजमर्रा की जरूरतें काफी हद तक गोविंदपुर बाजार से जुड़ी हैं। महावरा से सकरी नदी पार कर गोविंदपुर बाजार की दूरी महज ढाई से तीन किलोमीटर है। नदी में पानी नहीं रहने पर ग्रामीण पैदल ही नदी पार कर आसानी से बाजार पहुंच जाते हैं, लेकिन इस समय तेज बहाव के बीच नदी पार करना जोखिम भरा हो गया है।

कई मजदूर इस उम्मीद में नदी किनारे पहुंचे थे कि शायद पानी का स्तर कुछ कम हो जाए और बहाव धीमा पड़ने पर वे गोविंदपुर बाजार जाकर काम कर सकें। काफी देर इंतजार के बाद भी नदी का बहाव कम नहीं हुआ तो आखिरकार मजदूर निराश होकर वापस महावरा लौट गए। सकरी नदी में पानी बढ़ने के बाद ग्रामीणों के पास गोविंदपुर बाजार जाने के लिए फिलहाल झारखंड होकर जाने का विकल्प है। इस रास्ते से करीब 18 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है साथ ही एक व्यक्ति को करीब 50 रुपये किराया खर्च करना पड़ता है।

जिन ग्रामीणों के पास दोपहिया वाहन हैं, वे किसी तरह झारखंड के रास्ते गोविंदपुर बाजार पहुंच रहे हैं लेकिन जिन लोगों के पास अपना वाहन नहीं है, उनके लिए अतिरिक्त 18 किलोमीटर का सफर और किराया वहन करना आसान नहीं है। इसका सीधा असर मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों के लिए एक दिन भी काम नहीं मिलना आर्थिक परेशानी बढ़ाने के लिए काफी है। अगर नदी में बाढ़ की स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो रोजगार के साथ-साथ रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

- Advertisement -

गौरतलब है कि सकरी नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और पुल के कई पिलर भी खड़े हो चुके हैं। पुल का निर्माण पूरा होने में अभी कुछ समय लगेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद नदी के उस पार बसे गांवों का गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय और बाजार से सीधा संपर्क हो जाएगा। बारिश के दिनों में भी लोगों को आवागमन के लिए नदी के जलस्तर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पुल बनने के बाद मजदूरों के साथ किसानों, विद्यार्थियों और अन्य ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल सकरी नदी का बढ़ा जलस्तर ग्रामीणों के लिए रोजी-रोजगार और आवागमन दोनों के सामने चुनौती बना हुआ है।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा, सकरी नदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सहरसा की पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट से लहलहा रही नर्सरी, पर्यावरण संरक्षण संग आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
बिहारी समाज
आरक्षण, SC कोटा, मांझी, चिराग, भाजपा, विधायक, लखींद्र पासवान
मांझी-चिराग की लड़ाई में कूदे भाजपा विधायक, पहले परिवारवाद से निकलें…तभी होगा समाज का भला
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
दिनदहाड़े पत्रकार के भतीजे की हत्या, टीएस कॉलेज गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
अपराध बिहारी समाज
जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर निष्पादन, शेष के लिए अधिकारियों को जांच का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सहरसा की पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट से लहलहा रही नर्सरी, पर्यावरण संरक्षण संग आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
बिहारी समाज
आरक्षण, SC कोटा, मांझी, चिराग, भाजपा, विधायक, लखींद्र पासवान
मांझी-चिराग की लड़ाई में कूदे भाजपा विधायक, पहले परिवारवाद से निकलें…तभी होगा समाज का भला
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
दिनदहाड़े पत्रकार के भतीजे की हत्या, टीएस कॉलेज गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
अपराध बिहारी समाज
जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर निष्पादन, शेष के लिए अधिकारियों को जांच का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सहरसा की पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट से लहलहा रही नर्सरी, पर्यावरण संरक्षण संग आत्मनिर्भरता का नया अध्याय

पटना / सहरसा : जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और ग्रामीण स्वच्छता…

By Swatva
आरक्षण, SC कोटा, मांझी, चिराग, भाजपा, विधायक, लखींद्र पासवान
देश-विदेश

मांझी-चिराग की लड़ाई में कूदे भाजपा विधायक, पहले परिवारवाद से निकलें…तभी होगा समाज का भला

आरक्षण पर NDA के घटक दलों के बीच SC कोटे के उप-वर्गीकरण…

By Amit Dubey
अपराध

दिनदहाड़े पत्रकार के भतीजे की हत्या, टीएस कॉलेज गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के टीएस कॉलेज के…

By Swatva

जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर निष्पादन, शेष के लिए अधिकारियों को जांच का निर्देश

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?