By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

नाबालिग को कार में खींच गैंगरेप, 6 घंटे बाद घर के पास फेंक फरार हुए 3 हैवान

Amit Dubey
Last updated: September 1, 2026 12:48 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
3 Min Read
गैंगरेप, नाबालिग, कार, खींचकर बिठाया, 6 घंटे, औरंगाबाद, 3 हैवान
SHARE

औरंगाबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें एक नाबालिग लड़की को जबरन कार में खींच कर उससे गैंगरेप किया और फिर घर के पास सड़क पर फेंक दिया गया। बताया जाता है कि लड़की को तीन हैवानों ने जबरन कार में खींच कर बिठा लिया और फिर कई घंटों के बाद लड़की को उसके घऱ से कुछ दूर पहले उतार कर फरार हो गए। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र की है। गैंगरेप की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीण गुस्से में हैं। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। बताया गया कि तीनों आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। गैंगरेप की वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़िता को करीब 6 घंटे तक अपने कब्जे में रखा और पुलिस तथा परिजनों की सक्रियता बढ़ी तो पीड़िता को उसके गांव के पास बदहवास हालत में सड़क पर छोड़कर भाग गए।

- Advertisement -

दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

घटना के बाद पीड़िता के परिजन उसे तुरंत थाने ले गए और प्रिंस, रौशन तथा राजू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुटुंबा थाने की पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी राजू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सके। पुलिस
राजू की तलाश में आसपास के इलाकों और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस गैंगरेप के बाद पीड़िता के गांव और आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा और तनाव का माहौल है। तीनों आरोपियों के बारे में बताया जाता है कि सभी लोकल इलाके के ही रहने वाले हैं और तीनों ने सुनियोजित तरीके से लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की घर से पैदल ही कहीं जा रही थी। इसी दौरान तीनों लड़के कार में पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी में खींचकर बिठा लिया और फिर गैंगरेप को अंजाम दिया। हैवानों के चुगल से छूटकर घर पहुंची लड़की ने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और कार्रवाई शुरू हुई।

TAGGED: 3 हैवान, 6 घंटे, औरंगाबाद, कार, खींचकर बिठाया, गैंगरेप, नाबालिग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निगरानी, बांका, BDO, मामा, घूस, गिरफ्तार, 75 हजार
निगरानी ने बांका में BDO और उसके मामा को रंगेहाथ 75 हजार की घूस लेते दबोचा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बेतिया, ज्वेलर, मारी गोली, GMCH, हालत गंभीर
बेतिया में ज्वेलर को मारी गोली, GMCH में हालत गंभीर
अपराध बिहारी समाज
रजौली विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 
बिहारी समाज
जीतन मांझी, तबीयत, बिगड़ी, मेदांता, अस्पताल, भर्ती
केंद्रीय मंत्री मांझी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निगरानी, बांका, BDO, मामा, घूस, गिरफ्तार, 75 हजार
निगरानी ने बांका में BDO और उसके मामा को रंगेहाथ 75 हजार की घूस लेते दबोचा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बेतिया, ज्वेलर, मारी गोली, GMCH, हालत गंभीर
बेतिया में ज्वेलर को मारी गोली, GMCH में हालत गंभीर
अपराध बिहारी समाज
रजौली विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 
बिहारी समाज
जीतन मांझी, तबीयत, बिगड़ी, मेदांता, अस्पताल, भर्ती
केंद्रीय मंत्री मांझी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
निगरानी, बांका, BDO, मामा, घूस, गिरफ्तार, 75 हजार
अपराध

निगरानी ने बांका में BDO और उसके मामा को रंगेहाथ 75 हजार की घूस लेते दबोचा

बांका में फुलीडूमर प्रखंड के बीडीओ अमित प्रताप सिंह को आज मंगलवार…

By Amit Dubey
बेतिया, ज्वेलर, मारी गोली, GMCH, हालत गंभीर
अपराध

बेतिया में ज्वेलर को मारी गोली, GMCH में हालत गंभीर

पश्चिम चंपारण के बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी को…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

रजौली विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 

नवादा : सावन की हरियाली, फुटबॉल मैच का रोमांच और युवाओं के चेहरे…

By Swatva
जीतन मांझी, तबीयत, बिगड़ी, मेदांता, अस्पताल, भर्ती
देश-विदेश

केंद्रीय मंत्री मांझी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?