नवादा : नगर थाना क्षेत्र के लाइनपार मिर्जापुर मोहल्ले में अहले सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सुबह लोगों की नजर सड़क किनारे शव पर लोगों की भीड़ जुट गयी। युवक की पहचान नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने नगर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली ।
पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
युवक की पहचान नहीं होने के कारण मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जतायी जा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पहचान के लिए पुलिस ने की अपील
पुलिस की ओर से आम लोगों से अपील की गयी है कि यदि किसी व्यक्ति को मृत युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पहचान होने के बाद पुलिस उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कार्रवाई करेगी।
फिलहाल मिर्जापुर मोहल्ले में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। बता दें जिला इन दिनों अपराध व अपराधियों की गिरफ्त में है। पुलिस किसी प्रकार की घटना रोक पाने में पूरी तरह विफल है। परिणाम है कि प्रतिदिन कहीं न कहीं हत्या हो रही है कारण चाहे जो हो।
भईया जी की रिपोर्ट