By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

54.83 करोड़ का 600 मीटर लंबे पुल निर्माण कार्य जोरों पर, 21 में 16 पिलर तैयार

Swatva
Last updated: August 31, 2026 12:26 pm
By Swatva 12 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के गोविंदपुर पंचायत-सरकंडा पंचायत के बीच सकरी नदी के महावरा घाट पर पुल निर्माण का काम जोरों पर है। करीब 54 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पुल की लंबाई लगभग 600 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। पुल में कुल 21 पिलर बनाए जाने हैं। झारखंड राज्य के देवघर की हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से इसका निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगे मुंशी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 16 पिलर खड़े किए जा चुके हैं। 17वें पिलर की ड्रिलिंग का काम पूरा हो चुका है। पिलर निर्माण का काम पूरा होने के बाद अन्य निर्माण कार्य के साथ गर्डर लगाने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। बचे पिलर का निर्माण जल्द पूरा करने की तैयारी है।

Contents
गोविंदपुर बाजार तक बनेगा संपर्क पथपुलिस और एंबुलेंस की आवाजाही होगी आसानशिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा फायदाप्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने किया था निरीक्षण
- Advertisement -

गोविंदपुर बाजार तक बनेगा संपर्क पथ

पुल निर्माण के साथ गोविंदपुर बाजार की ओर जाने के लिए संपर्क पथ बनाया जाएगा। संपर्क पथ की चौड़ाई करीब 5.5 मीटर यानी लगभग 18 फीट होगी। पुल और संपर्क पथ का काम पूरा होने के बाद गोविंदपुर और सरकंडा पंचायत के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित हो जाएगा। पुल का लाभ सरकंडा, महावरा, पिपरा, देल्हुआ, शेखोपुर समेत रोह प्रखंड के कई गांवों के लोगों को मिलेगा। पुल बनने के बाद इन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही झारखंड की सीमा तक पहुंचने में लगने वाली दूरी भी कम हो जाएगी।

पुलिस और एंबुलेंस की आवाजाही होगी आसान

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में कुल पांच पंचायतें हैं। इनमें सरकंडा और डुमरी पंचायत सकरी नदी के दूसरी ओर स्थित है। नदी पर पुल नहीं होने के कारण किसी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को नदी पार कर घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। कई बार नदी की रेत में पुलिस वाहन फंस जाती हैं, जिससे घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग जाता है। वहीं, गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस को भी नदी पार करने में परेशानी होती है। पुल के निर्माण के बाद पुलिस, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं की पहुंच नदी के पार बसे गांवों तक आसान और तेज होने की उम्मीद है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा फायदा

पुल बनने से सिर्फ आवागमन की सुविधा ही बेहतर नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। पुल बनने के बाद टेंपो और ई-रिक्शा का परिचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी जबकि मरीजों को अस्पताल पहुंचने में लगने वाला समय भी कम होगा। इससे क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने किया था निरीक्षण

गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान 10 फरवरी 2025 को सकरी नदी के महावरा घाट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन को पुल निर्माण का समय समय का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया था।

निरीक्षण के बाद पुल निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी और इसके निर्माण की अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद पुल निर्माण का काम शुरू हुआ। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद लंबे समय से सकरी नदी के कारण अलग-थलग पड़े दोनों पंचायतों के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित होगा। आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, महावरा घाट, सकरी नदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सहरसा की पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट से लहलहा रही नर्सरी, पर्यावरण संरक्षण संग आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
बिहारी समाज
आरक्षण, SC कोटा, मांझी, चिराग, भाजपा, विधायक, लखींद्र पासवान
मांझी-चिराग की लड़ाई में कूदे भाजपा विधायक, पहले परिवारवाद से निकलें…तभी होगा समाज का भला
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
दिनदहाड़े पत्रकार के भतीजे की हत्या, टीएस कॉलेज गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
अपराध बिहारी समाज
जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर निष्पादन, शेष के लिए अधिकारियों को जांच का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सहरसा की पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट से लहलहा रही नर्सरी, पर्यावरण संरक्षण संग आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
बिहारी समाज
आरक्षण, SC कोटा, मांझी, चिराग, भाजपा, विधायक, लखींद्र पासवान
मांझी-चिराग की लड़ाई में कूदे भाजपा विधायक, पहले परिवारवाद से निकलें…तभी होगा समाज का भला
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
दिनदहाड़े पत्रकार के भतीजे की हत्या, टीएस कॉलेज गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
अपराध बिहारी समाज
जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर निष्पादन, शेष के लिए अधिकारियों को जांच का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सहरसा की पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट से लहलहा रही नर्सरी, पर्यावरण संरक्षण संग आत्मनिर्भरता का नया अध्याय

पटना / सहरसा : जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और ग्रामीण स्वच्छता…

By Swatva
आरक्षण, SC कोटा, मांझी, चिराग, भाजपा, विधायक, लखींद्र पासवान
देश-विदेश

मांझी-चिराग की लड़ाई में कूदे भाजपा विधायक, पहले परिवारवाद से निकलें…तभी होगा समाज का भला

आरक्षण पर NDA के घटक दलों के बीच SC कोटे के उप-वर्गीकरण…

By Amit Dubey
अपराध

दिनदहाड़े पत्रकार के भतीजे की हत्या, टीएस कॉलेज गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के टीएस कॉलेज के…

By Swatva

जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर निष्पादन, शेष के लिए अधिकारियों को जांच का निर्देश

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?