-प्रधानाध्यापक को भेजी वकालतन नोटिस
नवादा : जिले के पकरीबरावां मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक गुलाम दस्तगीर खान पर विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से एक लाख रुपए की ठगी व यौन शोषण का आरोप है। इस बावत पीड़िता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से वकालतन नोटिस भेजा है।
नगर थाना क्षेत्र के लाइनपार मिर्जापुर की महिला 35 वर्षीय उषा देवी पति रामेश्वर पासवान का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व नवादा रेलवे स्टेशन पर आरोपी से मुलाकात हुई। उन्होंने अपने विद्यालय में नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपए की मांग की। राशि की अदायगी के साथ दो वर्षों तक समय समय पर यौन शोषण करता रहा।
जब दो वर्षों तक नौकरी नहीं मिली तथा यौन शोषण से परेशान हो गयी तब रुपए की मांग करने लगी। इस क्रम में 10/8/2026 को जब पुनः रुपए की मांग की तब न केवल खाली गलौज करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए सपरिवार जान मारने की धमकी दी। इस बावत अपने अधिवक्ता संजय कुमार के माध्यम से वकालतन नोटिस भेजकर पन्द्रह दिनों के अंदर जबाव देने का अनुरोध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट