नवादा : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन चौधरी, सर्किल पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने का आरोप गांव के एक व्यक्ति पर लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट
