नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गोन्दापुर निवासी मुकेश कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर 1 लाख 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना 3 अगस्त की बतायी गयी है। खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार के बैंक खाते से अलग-अलग तरीके से कुल 1.40 लाख रुपये की निकासी की गयी। खाते से राशि गायब होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगायी।
शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच के क्रम में बैंक खाते से हुई निकासी के तरीके, संबंधित लेन-देन और राशि के संभावित लाभार्थी खातों की जानकारी जुटायी जा रही है।
श
पुलिस साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है। जांच के दौरान बैंकिंग लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अपराधियों ने किस तरीके से बैंक खाते तक पहुंच बनाकर रकम की निकासी की। फिलहाल साइबर थाना पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट