By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग, कांग्रेस सेवादल ने किया धरना-प्रदर्शन

Swatva
Last updated: August 28, 2026 5:08 pm
By Swatva 9 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का समायोजन करने तथा वर्षों से कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल का राज्यव्यापी आंदोलन नवादा पहुंचा। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी।

Contents
चार दशक से शिक्षा व्यवस्था में योगदानसम्मानजनक जीवन और सुरक्षित सेवा की मांगशिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था में योगदान बताया
- Advertisement -

चार दशक से शिक्षा व्यवस्था में योगदान

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजय यादव ने कहा कि वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी पिछले चार दशकों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बावजूद इन शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा देने और उनका भविष्य संवारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जिन शिक्षकों ने अपना जीवन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में लगा दिया, उनका अपना भविष्य आज भी अनिश्चित है। सरकार को उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए।

सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित सेवा की मांग

कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अफरोज खान ने कहा कि शिक्षक केवल वेतन की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि सम्मानजनक जीवन, सुरक्षित सेवा और भविष्य की सामाजिक सुरक्षा चाहते हैं। उन्होंने सरकार से वित्त रहित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर झा ने वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव ने आंदोलनकारियों की मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली।

शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था में योगदान बताया

मंच संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने किया। मौके पर डॉ. नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, राकेश कानन, डॉ. राधेश्याम शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. आनंद कुमार, एसपी सिंह, प्रो. कामेश्वर मिस्त्री, प्रो. उदय शंकर, प्रो. संजय पांडे, मनोज कुमार, संदीप पासवान, सत्येंद्र प्रसाद, रविंदर कुमार, बालेश्वर यादव, सुरेंद्र यादव, रामजन्म सिंह, अरुण कुमार, गरीबन मुखिया, मुकेश पासवान, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार प्रभाकर, संजय सिंह, उमाशंकर रजक, रामाशीष कुमार, अंजनी कुमार पप्पू समेत विभिन्न शिक्षक और कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -

वक्ताओं ने कहा कि वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों ने बिहार में शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को अब नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, वित्त रहित शिक्षा नीति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी रंग-बिरंगी राखियां, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ
बिहारी समाज
डीपीओ के फर्जी निरीक्षण मामले की सुनवाई करेंगे प्रधान सचिव 
बिहारी समाज
मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुते अधिवक्ता 
बिहारी समाज
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में हाहाकार 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी रंग-बिरंगी राखियां, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ
बिहारी समाज
डीपीओ के फर्जी निरीक्षण मामले की सुनवाई करेंगे प्रधान सचिव 
बिहारी समाज
मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुते अधिवक्ता 
बिहारी समाज
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में हाहाकार 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी रंग-बिरंगी राखियां, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ

नवादा : जिले में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह, उमंग और भाई-बहन के अटूट…

By Swatva

डीपीओ के फर्जी निरीक्षण मामले की सुनवाई करेंगे प्रधान सचिव 

नवादा : डीएम अपने मातहतों को बचाने का लाख प्रयास कर लें लेकिन…

By Swatva
बिहारी समाज

मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुते अधिवक्ता 

नवादा : बी सी आई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा जी के समर्थन…

By Swatva

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में हाहाकार 

नवादा : जिले के किउल-गया रेलखंड पर मंजौर के पास ट्रेन से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?