नवादा : बी सी आई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा जी के समर्थन में जिले के अधिवक्ताओ ने कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एक सुर से मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, अध्यक्ष तेज नारायण यादव, महासचिव अरविंद कुमार, अधिवक्ता नीलम प्रवीण ,संजय कुमार , विद्या भूषण कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।
सबसे बड़ी बात यह कि मनन मिश्रा के मुद्दे पर जिला अधिवक्ता संघ के पक्ष- विपक्ष सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखायी जो जिला अधिवक्ता संघ के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट