नवादा : जिले की सिरदला प्रखंड क्षेत्र के चौकीया पंचायत बागेश्वरी बड़की आहर के भिंड पर करोड़ कि लागत से छिलका व पैन के साथ आहर मरम्मती योजना संचालित किया गया। बावजूद किसानों को इससे फिलहाल कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीण भोला प्रसाद, अनिल यादव, आदि ने बताया कि हर खेत तक सिंचाई का पानी अभियान के तहत लघु जल संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा बागेश्वरी आहर पैन जीर्णोद्धार योजना करीब एक करोड़ 34 लाख एकावन हजार चार सौ एकतीस रुपये कि लागत से किया गया। संवेदक सुरेंद्र कुमार के देखरेख में जीर्णोद्धार की योजना में जमकर लापरवाही बरती जाने के कारण इस आहर में किसानो के खेतो के लिये पानी जमा नही हो सका और पैन के माध्यम से हर खेत तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। योजना पुरी तरफ फ्लॉप होकर रह गया है।
मानें तो किसानो के लिये यह संचालित योजना के नाम पर सरकारी राशि का दुरुयोग हुआ है। स्थानीय किसानो ने जिलाधिकारी से योजना कि गहनता पूर्वक जाँच कराये जाने के बाद दोषी संवेदक के विरुद्ध करवाई कि मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट

