By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बुजुर्ग महिला की हत्या-लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जेवर दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार

Swatva
Last updated: August 28, 2026 11:28 am
By Swatva 7 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदिडीह गांव में 14-15 अगस्त की रात 65 वर्षीय राजकुमारी देवी के घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी 24 वर्षीय नीतीश कुमार, 20 वर्षीय अमय कुमार उर्फ बिहारी पांडेय और गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी जेवर दुकानदार अरुण कुमार वर्मा शामिल हैं।

Contents
तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना से जांच आगे बढ़ीपूछताछ में सामने आये अन्य आरोपितों के नाम315 ग्राम चांदी के जेवर और लोहे का रॉड बरामदफरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
- Advertisement -

तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना से जांच आगे बढ़ी

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद नारदीगंज थाना कांड संख्या 301/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने डीआईयू शाखा के सहयोग से मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन की। इसी क्रम में पुलिस को घटना में शामिल नीतीश कुमार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आये अन्य आरोपितों के नाम

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान नीतीश कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के नाम बताये। पुलिस को बताया कि अमय कुमार उर्फ बिहारी पांडेय और टिक्कू चन्द्रवंशी के साथ मिलकर राजकुमारी देवी के घर में लूटपाट की थी।

पुलिस के अनुसार, चोरी किये गये चांदी के जेवर गया जिले के फतेहपुर स्थित एक जेवर दुकान में 25 हजार रुपये में बेचने की बात सामने आयी। नीतीश के स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अमय कुमार उर्फ बिहारी पांडेय और जेवर दुकानदार अरुण कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल टिक्कू चन्द्रवंशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

315 ग्राम चांदी के जेवर और लोहे का रॉड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किये गये करीब 315 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किये हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं।

फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपित टिक्कू चन्द्रवंशी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपितों के पूर्व आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या और लूट की घटना में शामिल आरोपितों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आने की संभावना है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: bihar crime news, crime khabar, NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

वैशाली, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, बैग, लूट
वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, बैग लूटकर हुए फरार
अपराध बिहारी समाज
छोटे शहर से जापान तक का सफर, जिले की आरती कुमारी का भारतीय महिला रग्बी टीम में चयन, एशियन गेम्स में दिखाएंगी
बिहारी समाज
तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पांच एंड्रॉयड फोन व नकदी बरामद
बिहारी समाज
भूमि विवाद को ले खूनी संघर्ष, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

वैशाली, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, बैग, लूट
वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, बैग लूटकर हुए फरार
अपराध बिहारी समाज
छोटे शहर से जापान तक का सफर, जिले की आरती कुमारी का भारतीय महिला रग्बी टीम में चयन, एशियन गेम्स में दिखाएंगी
बिहारी समाज
तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पांच एंड्रॉयड फोन व नकदी बरामद
बिहारी समाज
भूमि विवाद को ले खूनी संघर्ष, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
वैशाली, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, बैग, लूट
अपराध

वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, बैग लूटकर हुए फरार

वैशाली में जंदाहा के निकट तिसीऔता थाना क्षेत्र में बीती रात बेखौफ…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

छोटे शहर से जापान तक का सफर, जिले की आरती कुमारी का भारतीय महिला रग्बी टीम में चयन, एशियन गेम्स में दिखाएंगी

नवादा : जिले की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय…

By Swatva
बिहारी समाज

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पांच एंड्रॉयड फोन व नकदी बरामद

नवादा : जिले में साइबर पुलिस और वारिसलीगंज पुलिस की लगातार कार्रवाई के…

By Swatva
बिहारी समाज

भूमि विवाद को ले खूनी संघर्ष, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत 

नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मिल्की बेलदारी गांव में जमीन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?