– किशोर कि हुई हत्या के बाद पसरा सन्नाटा
नवादा : जिले की सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बड़ही बीघा व नाद के बीच आहर का छिलका तोड़ने को लेकर दो गांव के दो पक्षों में मारपीट घटना के बाद बड़ही बीघा गांव के एक किशोर प्रिंस कुमार कि हत्या के आरोप में दोनो पक्षों में तनाव ब्याप्त हो गया। सिरदला थाना में सोलह नामजद एवं तीस अज्ञात नाद निवासी को आरोपित किया गया है।

घटना के बाद नाद गांव के ग्रामीण बच्चों को लेकर गांव छोड़कर पलायन कर गये है। नाद की आवादी पलायन हो जाने से प्राथमिक विद्यालय नाद पुरी तरह से प्रभावित हो गया है। प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार ने बताया कि दो गांवों के बिच हुई घटना के बाद से विद्यालय में नामंकित करीब 60 स्कूली बच्चे विद्यालय नही पहुंच रहे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नाद में बच्चे पढ़ने नही आ रहे हैं। इसके लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही स्कूली बच्चे पुनः पठन पाठन के लिये विधालय पहुंचने लगेंगे।
भईया जी की रिपोर्ट
