नवादा : जिले के नवादा-नारदीगंज मुख्य मार्ग पर षाढ़ी गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र निशांत कुमार, पिता नन्हू यादव, निवासी अषाढ़ी, को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि निशांत कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक जब्त कर थाना क्षेत्र लाया गया है। पुलिस बाइक मालिक की जानकारी जुटाने में लग गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट