-पुलिस ने ज्वेलर्स विक्रेता को लिया हिरासत में
नवादा : जिले के नारदीगंज डीह में घर में घुसकर महिला की हत्या के चर्चित मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में एक युवक को पकड़े जाने के बाद नारदीगंज पुलिस ने गया के फतेहपुर स्थित प्रिया ज्वेलर्स में छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद उसके गहने फतेहपुर में बेचे जाने की जानकारी सामने आई थी। इसी कड़ी में नारदीगंज पुलिस ने प्रिया ज्वेलर्स में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, लूटकांड के मामले में पुलिस ने ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से करीब 315 ग्राम सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस दुकानदार को अपने साथ लेकर आई है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मामले में पुलिस की जांच जारी है। कार्रवाई के बाद हत्याकांड और लूटकांड से जुड़े कई अहम सुराग सामने आने की उम्मीद है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। हालांकि, छापेमारी में क्या बरामद हुआ और पकड़े गए युवक की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस जांच के बाद ही मिल सकेगी।
भईया जी की रिपोर्ट