By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

भागलपुर के शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मुंगेर में भी गंगा का तांडव

Amit Dubey
Last updated: August 27, 2026 2:25 pm
By Amit Dubey 11 Views
Share
3 Min Read
भागलपुर, शहरी इलाका, बाढ़, पानी, घुसा, मुंगेर, गंगा, तांडव
SHARE

बिहार में नेपाल से आने वाली बाढ़ का खतरा तो फिलहाल टल गया है, लेकिन उफनती गंगा नदी ने भागलपुर, मुंगेर समेत अपने किनारे स्थित जिलों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। भागलपुर से खबर है कि यहां बाढ़ ने विकराल रूप धारण करते हुए शहरी इलाकों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। दियारा क्षेत्रों में तो बुरा हाल था ही अब भागलपुर शहर के निचले इलाकों में गांगा का पानी प्रवेश कर जाने की सूचना है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी में दो फीट तक गंगा की बाढ़ का पानी घुस गया है। कई प्रोफेसर अपना क्वार्टर छोड़कर अन्य जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं। कुछ यही हाल टेंट सिटी का भी है जहां घुटने भर से ज्यादा पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

टेंट सिटी और प्रोफेसर कॉलोनी डूबी

जानकारी के अनुसार भागलपुर और सुल्तानगंज में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अजगैबीनाथ से लेकर प्रसिद्ध ‘नमामि गंगे घाट’ तक चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। नमामि गंगे घाट की सभी सीढ़ियां और मुख्य गेट के पास तीन फीट से ज्यादा पानी भर चुका है। पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया पंडाल और मुख्य कार्यक्रम स्थल भी डूबने लगा है। इसबीच मुंगेर से भी गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि की खबरें आई हैं। मुंगेर जिले के कुतलूपुर दियारा क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ भीषण कटाव शुरू हो गया है। उपजाऊ जमीन और फसलें लगातार नदी में समा रही हैं। स्थिति की भयावहता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कटाव निरोधी कार्य युद्धस्तर पर शुरू करवा दिया है। बताया गया कि मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई गांवों में पानी घुस चुका है। भागलपुर और मुंगेर में एनडीआरएफ की नौ टीमें बाढ़ के हालात को देखते हुए तैनात की गई हैं। इसके अलावा दोनों ही जिलों में कंट्रोल रूम बनाकर हालात पर नजर रखी जा रही है।

TAGGED: गंगा, घुसा, तांडव, पानी, बाढ़, भागलपुर, मुंगेर, शहरी इलाका
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

खखन्दुआ-गोपालपुर सड़क से भारी वाहनों के परिचालन पर हाईकोर्ट सख्त, मंडलीय आयुक्त को जांच का निर्देश
बिहारी समाज
नगर के सफाई कर्मियों ने काम किया ठप, दो माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा
बिहारी समाज
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
80 साल, आज़ादी, मालिक, vs, नौकर, हिसाब
80 साल की आज़ादी, लेकिन कौन लेगा मालिक vs नौकर का हिसाब?
देश-विदेश मंथन राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खखन्दुआ-गोपालपुर सड़क से भारी वाहनों के परिचालन पर हाईकोर्ट सख्त, मंडलीय आयुक्त को जांच का निर्देश
बिहारी समाज
नगर के सफाई कर्मियों ने काम किया ठप, दो माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा
बिहारी समाज
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
80 साल, आज़ादी, मालिक, vs, नौकर, हिसाब
80 साल की आज़ादी, लेकिन कौन लेगा मालिक vs नौकर का हिसाब?
देश-विदेश मंथन राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

खखन्दुआ-गोपालपुर सड़क से भारी वाहनों के परिचालन पर हाईकोर्ट सख्त, मंडलीय आयुक्त को जांच का निर्देश

नवादा : जिले के एकमात्र पत्थर खनन व उत्पादन क्षेत्र गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र…

By Swatva

नगर के सफाई कर्मियों ने काम किया ठप, दो माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

नवादा : नगर परिषद नवादा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संभालने वाले संविदा पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

नवादा : जिले की पकरीबरावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के वारिसलीगंज रोड देवी…

By Swatva
80 साल, आज़ादी, मालिक, vs, नौकर, हिसाब
देश-विदेश

80 साल की आज़ादी, लेकिन कौन लेगा मालिक vs नौकर का हिसाब?

देश को आज़ाद हुए 80 साल हो गए। संविधान उस समय की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?