By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले में बिजली करंट और वज्रपात का कहर

Swatva
Last updated: August 27, 2026 1:54 pm
By Swatva 11 Views
Share
6 Min Read
SHARE

-अगस्त में अबतक 18 लोगों की मौत से उठे बिजली व्यवस्था पर सवाल

नवादा : जिले में अगस्त का महीना बारिश के साथ बिजली और वज्रपात से जुड़ी घटनाओं के कारण कई परिवारों के लिए त्रासदी लेकर आया। जिले के अलग-अलग हिस्सों में करंट की चपेट में आने और आकाशीय बिजली गिरने से अबतक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। खेतों में सिंचाई और कृषि कार्य के दौरान करंट की घटनाओं के अलावा रास्ते में बिजली के पोल और तार के संपर्क में आने से भी हादसे हुए। इन घटनाओं के बाद बिजली विभाग की व्यवस्था और जर्जर विद्युत तारों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वज्रपात की घटनाओं ने भी कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है।

Contents
-अगस्त में अबतक 18 लोगों की मौत से उठे बिजली व्यवस्था पर सवालमासूम बेटी को बचाने में मां की चली गई जानखेती और रास्तों में करंट बना जानलेवावज्रपात ने भी कई परिवारों पर ढाया कहरनारदीगंज में एक साथ चार लोगों की मौतवज्रपात पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये की सहायताविद्युत व्यवस्था को लेकर कहते हैं अधिकारी
- Advertisement -

मासूम बेटी को बचाने में मां की चली गई जान

विद्युत हादसे का सबसे दर्दनाक मामला 7 अगस्त को परना डाबर गांव में सामने आया। बताया गया कि जमीन के पास झूल रहा हाई वोल्टेज तार हादसे का कारण बना। इसकी चपेट में तीन वर्षीय बच्ची आ गई। बच्ची को करंट की चपेट में आया देख उसकी मां रानी देवी उसे बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

खेती और रास्तों में करंट बना जानलेवा

अगस्त में अबतक जिले के विभिन्न प्रखंडों में करंट लगने की कई घटनाएं सामने आईं। 1 अगस्त को परना डाबर में कारीगिद्दी निवासी संजय यादव की खेत में पटवन के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। 2 अगस्त को अकबरपुर के धोबघट्टी निवासी देवनंदन राजवंशी की खेती के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से जान चली गई।

इसी दिन रजौली के बिजवन काशीचक मोहल्ले में संतोष कुमार की बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 6 अगस्त को नरहट में संजय रावत की करंट लगने से मौत हुई। 14 अगस्त को अकबरपुर क्षेत्र में मुफस्सिल निवासी 19 वर्षीय नीतीश कुमार की बिजली की चपेट में आने से जान चली गई।

- Advertisement -

21 अगस्त को पकरीबरावां के मठगुलनी में खेत में खाद छिटकने के दौरान जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से 61 वर्षीय किसान भरत महतो की मौत हो गई। 21 अगस्त को ही सिरदला में पोल के संपर्क में आने से राजमिस्त्री अनिल पंडित की जान चली गई। 24 अगस्त को वारिसलीगंज के मकनपुर में शशिभूषण शर्मा तथा अपसढ़ में चापाकल के अर्थिंग तार की चपेट में आने से राज किशोर सिंह की मौत हो गई।

वज्रपात ने भी कई परिवारों पर ढाया कहर

बिजली विभाग से जुड़ी घटनाओं के साथ ही आकाशीय बिजली ने भी जिले में कई लोगों की जान ले ली। 12 अगस्त को रजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में धान रोपने आए सीतामढ़ी जिले के तीन मजदूर मनी मांझी, राजेंद्र मांझी और इंद्रजीत मांझी वज्रपात की चपेट में आ गए तीनों की मौके पर मौत हो गई। 11 अगस्त को मेसकौर के मिर्जापुर ढिबरा निवासी 16 वर्षीय नवनीत कुमार की कृषि कार्य के दौरान वज्रपात से मौत हो गई। इसी दिन सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय सुमिता कुमारी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।

- Advertisement -

नारदीगंज में एक साथ चार लोगों की मौत

24 जुलाई को नारदीगंज के सांगोवर गांव में भी वज्रपात की दर्दनाक घटना हुई थी। पहाड़ी के पास खेतों में काम कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से शंभू कुमार (44), सोनू कुमार (10), मदन राजवंशी (55) और मुनेश्वर राजवंशी (55) की मौत हो गई थी। एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में मातम पसर गया था।

वज्रपात पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये की सहायता

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत वज्रपात से मौत होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, लगातार हो रही घटनाओं ने विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तार, खुले या लटके तार तथा स्थानीय स्तर पर की गई विद्युत व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत महसूस की जा रही है।

विद्युत व्यवस्था को लेकर कहते हैं अधिकारी

विद्युत कार्यपालक अभियंता, नवादा अनिल कुमार भारती ने बताया कि बिजली व्यवस्था बहाल रखने और खराब तारों को ठीक करने का काम समय-समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पटवन को लेकर स्थानीय स्तर पर बनाई गई विद्युत व्यवस्था कई बार दुर्घटना का कारण बन जाती है। विभाग की ओर से विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

80 साल, आज़ादी, मालिक, vs, नौकर, हिसाब
80 साल की आज़ादी, लेकिन कौन लेगा मालिक vs नौकर का हिसाब?
देश-विदेश मंथन राजनीति
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार स्कूली छात्र की मौत
बिहारी समाज
नारदीगंज महिला हत्याकांड में बड़ा मोड़! 
बिहारी समाज
भागलपुर, शहरी इलाका, बाढ़, पानी, घुसा, मुंगेर, गंगा, तांडव
भागलपुर के शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मुंगेर में भी गंगा का तांडव
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

80 साल, आज़ादी, मालिक, vs, नौकर, हिसाब
80 साल की आज़ादी, लेकिन कौन लेगा मालिक vs नौकर का हिसाब?
देश-विदेश मंथन राजनीति
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार स्कूली छात्र की मौत
बिहारी समाज
नारदीगंज महिला हत्याकांड में बड़ा मोड़! 
बिहारी समाज
भागलपुर, शहरी इलाका, बाढ़, पानी, घुसा, मुंगेर, गंगा, तांडव
भागलपुर के शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मुंगेर में भी गंगा का तांडव
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार स्कूली छात्र की मौत

नवादा : जिले के नवादा-नारदीगंज मुख्य मार्ग पर षाढ़ी गांव के समीप एक…

By Swatva
बिहारी समाज

नारदीगंज महिला हत्याकांड में बड़ा मोड़! 

-पुलिस ने ज्वेलर्स विक्रेता को लिया हिरासत में नवादा : जिले के…

By Swatva
भागलपुर, शहरी इलाका, बाढ़, पानी, घुसा, मुंगेर, गंगा, तांडव
देश-विदेश

भागलपुर के शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मुंगेर में भी गंगा का तांडव

बिहार में नेपाल से आने वाली बाढ़ का खतरा तो फिलहाल टल…

By Amit Dubey

186 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त 

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?