नवादा : नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । प्रश्न पत्र वायरल करने के आरोप में महिला शिक्षिका को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के अनुसार 12 जून को नवादा में आयोजित गृह रक्षा वाहिनी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक करने का मामला बताया गया।
नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में अनुसंधानकर्ता अमित सिंह और अन्य पुलिस बल के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंजू रानी को गोविंदपुर बीआरसी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शिक्षिका से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बता दे़ कि गिरफ्तार शिक्षिका मूल रूप से नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत देव बीघा गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार की पत्नी है और फिलहाल नारदीगंज थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय दोहड़ा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस हिरासत में है और पूछताछ जारी है।
भईया जी की रिपोर्ट