-हल्की बारिश में भी बाजार की सड़कें बन जाता है तालाब
नवादा : जी हां ! विकास देखना हो तो जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार आइये। यहां हल्की बारिश हुई नहीं कि बाजार आने वालों की शामत आ जाती है। बाजार की सड़कें देखते देखते पानी से लबालब हो जाता है।
जाहिर है कि जब ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने वाले बारिश आरंभ होते ही बगैर सामानों की खरीदारी किये घर वापस लौट जाते हैं तब दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो जाती है। लेकिन उनके पास भी मजबूरी होती है वे चाहकर भी ग्राहक ग्राहक को रोक तो नहीं सकते। भला रोकें भी तो कैसे? कोई पानी में भिंगकर सामान की खरीदारी कर सकता है क्या?
क्या है कारण:- इसके पीछे मूल कारण बाजार में बेतरतीब तरीके से बनायी गयी नालियां है। नालियों का पानी नदी में गिरने के बजाय सड़कों पर बहने से बारिश तो बारिश सामान्य दिनों में भी बाजार में नालियों की पानी का जलजमाव रहने से मच्छरों का प्रकोप है सो अलग।
हर किसी को मालूम है कि बगैर प्रमाण मैं कुछ नहीं लिखता। यह भी सत्य है कि भ्रष्ट प्रशासन तंत्र कोई कार्रवाई नहीं करता। कारण स्पष्ट है जब भी कोई खबरें प्रमाण के साथ प्रकाशित होती है जनता का भला हो या न हो अधिकारियों की अतिरिक्त कमाई का जरिया अवश्य हो जाता है।
बलिया बुजुर्ग पंचायत में पड़ने वाले बाजार की हाल देख हर कोई प्रशासन से सवाल पूछता है? क्या इसी को कहते हैं विकास? तो चलिए विकास की कुछ तस्वीरें आप भी देख लीजिए। तभी तो आप खुद निर्णय कर पायेंगे कौन है सच्चा, कौन है झूठा? बहरहाल निर्णय तो आपको ही करना है। मेरा तो काम है प्रशासन को आइना दिखाना, सो मैं इसमें कभी पीछे मुड़कर नहीं देख नहीं सकता।
भईया जी की रिपोर्ट