By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 15 मोबाइल और डेटा बरामद

Swatva
Last updated: August 26, 2026 1:12 pm
By Swatva 8 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में तेजी से पांव पसार रहे साइबर अपराध के नेटवर्क पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के सख्त निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर कुल सात शातिर साइबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से ठगी के खेल में इस्तेमाल किए जा रहे 15 कीमती एंड्रॉयड स्मार्टफोन और भारी मात्रा में ग्राहकों का डेटा बरामद कर जब्त कर लिया।

- Advertisement -

पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने गिरोह के खुलासे की पूरी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि साइबर ठगों की सक्रियता की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गुप्त ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। चकवाय पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप से 3 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। गौसपुर बगीचे में छिपकर ठगी कर रहे 2 अपराधियों को दबोचा गया। चैनपुरा गांव स्थित बगीचे से 2 अन्य साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वारिसलीगंज के चकवाय निवासी गौरव कुमार व शुभम कुमार, मसुदा निवासी सन्टु कुमार, चैनपुरा निवासी सौरभ कुमार, अपसढ़ निवासी साहिल कुमार, कादिरगंज के गोयठाडीह निवासी कन्हैया कुमार और कौआकोल के रामपुर बलुआ निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे बजाज और रिलायंस फाइनेंस सहित विभिन्न नामी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर जैसा नेटवर्क चलाते थे।

ये अपराधी कम ब्याज पर तुरंत पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर देश-विदेश के सीधे-सादे लोगों से प्रोसेसिंग फीस और बीमा शुल्क के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करते थे। एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और पुलिस की यह विशेष छापेमारी आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित पुलिस टीम के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, Nawada news, nawada updates, नवादा, साइबर अपराधी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शांतिपूर्ण निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस
बिहारी समाज
चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान
बिहारी समाज
राज्य सूचना आयुक्त का चला डंडा तो पल्ला झाड़ रहे रजौली एसडीएम
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शांतिपूर्ण निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस
बिहारी समाज
चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान
बिहारी समाज
राज्य सूचना आयुक्त का चला डंडा तो पल्ला झाड़ रहे रजौली एसडीएम
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

शांतिपूर्ण निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

नवादा : जिले के अति संवेदनशील माने जाने वाले अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय…

By Swatva
चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
बिहारी समाज

TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग

TRE-4 शिक्षक भर्ती, बीपीएससी और बीएसएससी की अन्य भर्तियों को लेकन आंदोलन…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान

नवादा : परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता के उद्देश्य से 11 से…

By Swatva

राज्य सूचना आयुक्त का चला डंडा तो पल्ला झाड़ रहे रजौली एसडीएम

नवादा : कहते हैं न्याय कभी मरता नहीं। भले ही समय जो…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?