By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज को जगाने और सच सामने लाने का एक निस्वार्थ मिशन है: डॉ रंजीत

Swatva
Last updated: August 23, 2026 6:32 pm
By Swatva 24 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– एनयूजे के वार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी के गठन के साथ लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।

जहानाबाद। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स बिहार (एनयूजे) की जहानाबाद जिला इकाई की बैठक रविवार को एक निजी उत्सव हॉल में आयोजित की गई। वार्षिक अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नए जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यकारिणी में मनोज कुमार को महासचिव, पंकज कुमार को उपाध्यक्ष नारायण कुमार को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार को संयुक्त सचिव, वीरभद्र सिन्हा उर्फ गप्पू को सचिव तथा वरुण कुमार को संगठन के मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

- Advertisement -

एकदिवसीय वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सत्र के पश्चात तकनीकी सत्र में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई। इस दौरान कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सदस्यों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने और जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया गया। संगठन की गतिविधियों को प्रखंड स्तर तक पहुंचाने तथा संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों को विभिन्न स्तरों पर प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के समक्ष मजबूती से आवाज रखने पर सहमति बनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते एनयूजे के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार भारतीय ने पत्रकारों के बीच एकजुटता और बेहतर संवाद कायम करने पर जोर देते हुए कहा कि

पत्रकारिता समाज का दर्पण और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एनयूजे बिहार के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी एक मात्र संगठन है जो सिर्फ राष्ट्रव्यापी बल्कि अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी आपसी हित हम सभी को एक सूत्र में पिरोकर परिवार का स्वरूप प्रदान करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संगठन संख्या बल से नहीं बल्कि दृढ़ निश्चय और आपसी सहयोग, समन्वय और भागीदारी से चलता है।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एनयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार भारतीय एवं संरक्षक रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वागत गान और संगीतमय प्रस्तुति देकर गायत्री परिवार के प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों श्रीकांत शर्मा, रंगेश कुमार, कौशल कुमार, शिशुपाल, धनञ्जय एवं देवकांत ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार ने किया तो वहीं कार्यक्रम में आए अतिथियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले प्रमुख सदस्यों में मंटू कुमार, मो. एहतेशाम, बैकुंठ शर्मा, शेखर कुमार सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: Nuj bijar, एनयूजे, जहानाबाद, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन
बिहारी समाज
धारावाहिक रामायण के राम पहुंचे माडर्न स्कूल, हुआ जोरदार स्वागत 
बिहारी समाज
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
बिहारी समाज
सात दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली-पानी के लिए हाहाकार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन
बिहारी समाज
धारावाहिक रामायण के राम पहुंचे माडर्न स्कूल, हुआ जोरदार स्वागत 
बिहारी समाज
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
बिहारी समाज
सात दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली-पानी के लिए हाहाकार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन

अरवल - बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में…

By Swatva
बिहारी समाज

धारावाहिक रामायण के राम पहुंचे माडर्न स्कूल, हुआ जोरदार स्वागत 

नवादा : रामायण धारावाहिक के राम अरुण गोविल तुलसीदास जयंती के मौके पर…

By Swatva
बिहारी समाज

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

नवादा : जिला भाजपा जिला कार्यालय में जिला किसान मोर्चा की बैठक आयोजित…

By Swatva
बिहारी समाज

सात दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली-पानी के लिए हाहाकार

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत पंचायत बड़ोसर ग्राम बांधी, वार्ड संख्या…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?