नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हासापुर गांव रेलवे लाइन के किनारे पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। शव बरामद होते ही एफएसएल टीम पहुंच साक्ष्य एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
शव की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के केन्दुआ गांव के नंदू यादव पिता राजेंद्र यादव के रूप में की गयी है। परिजनों के अनुसार मृतक सुबह छह बजे मामा के घर हासापुर के लिए कहकर निकला था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है। फिलहाल परिजनों की ओर से थानाध्यक्ष को कोई आवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है। आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ की जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट