नवादा : जिले के रजौली थाना प्रखंड क्षेत्र के जोगीयामारन पंचायत अंतर्गत धर्मपुर गांव में अलकतरा मिक्सचर प्लांट लगाया गया है जिससे काफी मात्रा में काला धुंआ निकलता है जिससे धर्मपुर में काफी प्रदूषण फैला रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अलकतरा से निकलने वाले काले धुएं से काफी बदबू देता है जिससे हम लोगों का जीना मुहाल हो गया है । संवेदक अनिल यादव को बोलने पर कोई ध्यान नहीं देता है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है।
उक्त अलकतरा मिक्सचर प्लांट से रजौली से लेकर फतेहपुर तक रोड रिपेयरिंग का कार्य व सड़क बनाने का कार्य किया जाता है जो दिन रात काफी प्रदूषण फैला रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के प्लांट को सुनसान व एकांत जगह पर लगाना चाहिए जिससे ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त अलकतरा प्लांट का जांच पड़ताल किया जाएगा और देखा जाएगा कि आखिर कैसे काला धुआं से प्रदूषण फैलाया जा रहा है गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट