नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय को नगर पंचायत बने 4 साल बीत गया उसके बाद भी स्थिति नारकीय बनी हुई है। जगह-जगह कचड़ा का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र में कहीं भी घरों से गंदा पानी निकालने के लिए कोई नाली का व्यवस्था नहीं है ना ही कहीं पर कूड़ेदान की व्यवस्था है ना ही कहीं पर बढ़िया से साफ सफाई किया जाता है।
बाजारों में जो भी साफ सफाई किया जाता है उसको बगैर ढके हुए ही ट्रैक्टरों से डंपिंग स्थान तक ले जाया जाता है जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को काफी बदबू सहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इससे बेहतर तो रजौली पंचायत था जो मुखिया के द्वारा बराबर साफ सफाई करवाया जाता था।
समाजसेवी ऋतिक कुमार का कहना है कि नगर पंचायत सिर्फ दिखावा के लिए बना दिया गया है ना तो कभी बरसात के दिनों में फॉगिंग होता है ना ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होता है ना ही किसी भी प्रकार का सुविधा नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को दिया जाता है सिर्फ होल्डिंग टैक्स के नाम पर लोगों से नगर पंचायत के द्वारा रकम की वसूली की जाती है। व्यवस्था नगण्य देखा जा रहा है।
इस संबंध में नगर पंचायत के सफाई संवेदक संदीप पटेल से बात करने पर उन्होंने किसी प्रकार का जवाब देने से इंकार कर दिया। स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि सफाई संवेदक को जानकारी देकर कचरा ले जा रहे ट्रैक्टरों को ढक कर कचरा ले जाने का निर्देश दिया जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट