नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बड़हीबीघा गांव में सुबह सात बजे आहर पर एक जमींदारी पक्का छिलका तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद पंद्रह वर्षीय बालक कि हत्या कर शव को गहरे आहर में फेंके जाने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी गयी। सूचना के आलोक में सिरदला पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले कि छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि सूचना मिली कि छिलका विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट कि घटना हुई है। घटना स्थल पहुंचकर आहर कि भिंड को जेसीबी मशीन से कटवा कर आहर को खाली कराये जाने के बाद शव को बरामद कर सिरदला पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक डॉ अजय कुमार चौधरी ने मृत घोषित कर दिये।

मृतक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है , वहीं गाँव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। इस तरह के दर्दनांक हत्या से क्षेत्र में दहसत कायम हो गया है। समाजसेवी बिनोद कुमार, संजय यादव उर्फ़ बबुआ, अकौना पंचायत मुखिया विनय पासवान समेत दर्जनों बुद्धिजीवियों ने गहरा दुख ब्यक्त करते हुए घटना कि निंदा की है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी को लेकर आहर का छिलका तोड़ने को लेकर पिछले दो दिनों से नाद एवं बड़ही बीघा गाँव के कुछ ग्रामीणों के बिच तनाव चल रहा था। लेकिन मामला प्रशासन तक नही लाया जा सका। यदि इस विवाद को स्थानीय अंचल या थाना लाया जाता तो शायद हत्या जैसी सघन्य अपराध होने से बच सकता था।
घटना के बाद बीडीओ अमित कुमार, सीओ प्रेम आनंद प्रसाद के साथ रजौली प्रभारी डीएसपी मो सहनवाज अख्तर के साथ दर्जनों पुलिस कर्मी घटना स्थल का जायजा लिया। सीओ बीडीओ व डीएसपी के हस्तक्षेप् के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिये तैयार हुए हैं। प्रशासन द्वारा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई का आश्वासन देते हुए मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट

