अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिला अंतर्गत सभी 05 प्रखंडों में ‘सहयोग शिविर’, नगर परिषद अरवल, नगर पंचायत कुर्था एवं जिले के कुल 13 पंचायतों में सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह सहयोग शिविर प्रत्यके माह के प्रथम मगंलवार एवं तृतीय मगंलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्दश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों में
अरवल प्रखंड के वासिलपुर पंचायत में कुल 03 आवेदन प्राप्त हए थे, जिनमें से 03 आवेदन लंबित है। वहीं परासी पंचायत में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 04 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कुर्था प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 01 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं निधवीं पंचायत में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 09 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। सोनभद्र वंशी सूर्यपरु प्रखंड के अनुआ पंचायत में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए थे. जिनमें से 08 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।
वहीं बेलौरा पंचायत में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 04 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कलेर प्रखंड के दक्षिणी कलेर पंचायत में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 08 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। बेलसार पंचायत में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 02 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं सोहसा पंचायत में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 11 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।
करपी प्रखंड के रोहाई पंचायत में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 18 आवेदनों लंबित है। अईयारा पंचायत में कुल 03 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 01 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। खजूरी पंचायत में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 14 आवेदन लंबित है। चौहर पंचायत में कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 01 आवेदन का निष्पादन शिविर में ही किया गया। साथ ही जिले के 13 पंचायतों में सहयोग शिविर में प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या 190 है, जिनमें से 49 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया तथा 141 आवेदन लंबित है।वहीं नगर परिषद अरवल वार्ड नं0 09 में कुल 334 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 306 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।
वहीं नगर पंचायत कुर्था में कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 09 आवेदन लंबित है। साथ ही जिले के नगर परिषद एवं नगर पंचायत में सहयोग शिविर में प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या 343 है, जिनमें से 306 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया तथा 37 आवेदन लंबित है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुलभ रूप से प्राप्त हो सके।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट